बिग अपडेट - केबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता पर कोई चर्चा नहीं , पेट्रोल डीजल पर मिलेगी राहत Relief On Petrol Diesel Will Be Stamped In The Cabinet Today

केबिनेट बैठक आज , पेट्रोल डीजल के दामों पर मिलेगी राहत Relief On Petrol Diesel Will Be Stamped In The Cabinet Today 

a2zkhabri.com रायपुर - राज्य मंत्रिमंडल केबिनेट की बैठक 22 नवम्बर सोमवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रस्तावित है। केबिनेट की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। केबिनेट में पेट्रोल डीजल पर लगने वाले वेट में कमी की जाएगी , बंद सिटी बसों का किराया बढाकर पुनः चालु करने , भूमिहीन कृषक मजदूरों 6000 रु. सालाना देने के साथ - साथ एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों पर चर्चा होगी। 

ब्रेकिंग - वेतन विसंगति दूर नहीं होने पर दिसम्बर से अनिश्चितकालीन आंदोलन - फेडरेशन। 

धान खरीदी बार दाना पर चर्चा - केबिनेट में एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर अंतिम मुहर लगाईं जाएगी। धान खरीदी में बारदाना  की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा होगी। वही 8 नवम्बर के सहकारी समितियों के द्वारा की जा रही हड़ताल पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। सहकारी कर्मचारियों के हड़ताल के चलते धान खरीदी प्रभावित होने की सम्भावना है। लिहाजा इस बिंदु पर केबिनेट में चर्चा के बाद कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है। इस तरह से स्कूल कालेज को 100 फीसदी के साथ खोलने पर भी चर्चा प्रस्तावित है। 

ब्रेकिंग - महिला नगर सैनिक की बंपर भर्ती , सरकारी नौकरी का मौका। 

भूमिहीन कृषक मजदुर को 6000 रु. दिए जाने पर चर्चा - आज के केबिनेट बैठक में भूमिहीन कृषक मजदुर को सालाना 6000 रु. दिए जाने पर भी चर्चा होगी। सरकार की घोषणा के बाद 12 - 13 लाख मजदुर का पंजीयन हो चूका है। वही कोरोना संक्रमण के कारण बंद सिटी बस को पुनः चालू किया जा सकता है। लेकिन सिटी बस चालू करने के लिए किराया भी बढ़ाने की सम्भावना है। इसके अतिरिक्त चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल भर्ती के सम्बन्ध में प्रस्ताव आने की सम्भावना है। 

ब्रेकिंग - शिक्षा विभाग का एक और नई ट्रांसफर लिस्ट जारी। 

महंगाई भत्ता पर कोई चर्चा नहीं - पिछले एक सप्ताह से अनुमान लगाया जा रहा था की इस बार के केबिनेट बैठक में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात मिलेगी लेकिन अभी तक विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महंगाई भत्ता के समबन्ध में केबिनेट मीटिंग में कोई चर्चा नहीं होगी। इस तरह से एक बार फिर राज्य सरकार ने कर्मचारियों के उम्मीद पर पानी फेर दिया है। वही कई कर्मचारी संगठन लंबित महंगाई भत्ते की मांग को केबिनेट बैठक में पूरा करने का आग्रह कर रहे है। लेकिन राज्य सरकार अभी कर्मचारियों को कोई सौगात देने के मूड में नहीं है। 

ब्रेकिंग - फेडरेशन और कमिटी की बैठक बहुत जल्द , सहायक शिक्षकों को मिलेगी सौगात। 

इन मुद्दों पर होगी चर्चा देखें - 

1. पेट्रोल डीजल पर वेट चार्च कर्म करने पर चर्चा। 

2. भूमिहीन कृषि मजदुर को सालाना 6000 रु. देने पर चर्चा। 

3. 1 दिसम्बर से धान खरीदी और तैयारियों पर चर्चा। 

4. सिटी बसों का पुनः संचालन पर चर्चा। 

5. चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल कालेज भर्ती पर चर्चा। 

6. सहकारी समितियों के हड़ताल पर चर्चा। 

7. बार दाना खरीदी और व्यवस्था पर चर्चा। 

8.100 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल कालेज खोलने पर चर्चा। 


Post a Comment

0 Comments