आधार कार्ड अपडेट प्रोसेस यहाँ देखें Aadhar Card Me Sudhar Kaise Karen, Aadhar Card Sudhar Online

आधार कार्ड में सुधार ऑनलाइन - नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि Aadhar Card Me Address Kaise Change Karen 

Aadhar Card Kya Hai , Aadhar Card Me Sudhar Kaise Karen, Aadhar Card Me Address Kaise Badale, Aadhar Card Sudhar Form, Aadhar Card Me Janm Tithi Kaise Sudhare  आधार कार्ड में सुधार ऑनलाइन कैसे करें, आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधार। 

इस पोस्ट में आप, आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि में सुधार करवाने की जानकारी प्राप्त करेंगे लेकिन उससे पहले आधार कार्ड से सम्बंधित इस महत्वपूर्ण जानकारी को अवश्य जानें। 

आधार कार्ड Aadhar Card - आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिको को जारी किये जाने वाला एक विशिष्ट पहचान पत्र है। इसमें 12 अंको की एक संख्या छपी हुई होती है। उक्त संख्या को भारतीति विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( भा.वि.प.प्रा.) जारी करता है। यह संख्या/कार्ड भारत में कही भी व्यक्ति की पहचान संख्या एवं पते का प्रमाण होता है । आधार कार्ड भारतीय डाक द्वारा प्राप्त और UIDAI (यु.आई.डी.ए.आई.) की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया ई-आधार दोनों सामान रूप से मान्य होते है। 



आधार कार्ड हेतु सिर्फ एक बार नामांकन - कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड हेतु पंजीयन करवा सकता है। बशर्ते वह भारत का निवासी हो, और UIDAI (यु.आई.डी.ए.आई.) द्वारा निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया को पूर्ण करता हो। आधार कार्ड पंजीयन हेतु किसी भी प्रकार का लिंग भेद नहीं किया जाता। प्रत्येक व्यक्ति सिर्फ एक बार नामांकन करवा सकता है। आवश्यकता होने पर उसमे दर्ज - नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि को सुधार करवा सकता है। 


आधार कार्ड में सुधार कार्य - आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है ,यदि इसमें किसी कारण से कुछ त्रुटि रह गया हो या पते बदलवाना हो तो उसे आप अवश्य बदलवा सकते है। आधार कार्ड में त्रुटि सुधार हेतु आवश्यक दस्तावेज,आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी नीचे दी गयी है कृपया उक्त जानकारी को आसानी से आप फॉलो कर अपनी जानकारी सुधार कर सकते है। 

ऑनलाइन आधार कार्ड सुधार पोर्टल के द्वारा आप निम्न जानकारी को सुधार सकते है -
  • नाम 
  • पता 
  • मोबाइल फ़ोन नंबर 
  • जन्म तिथि 
  • लिंग 
उक्त जानकारी के अतिरिक्त किसी अन्य जानकारी को सुधरवाने के लिए अपने नजदीकी आधार केंद्र / लोकसेवा केंद्र पर संपर्क करें। 


आधार कार्ड में सुधार हेतु आवश्यक दस्तावेज - यदि आप ऑनलाइन घर बैठे आधार कार्ड में सुधार करना चाह रहे हो या  नजदीकी आधार केंद्र/लोक सेवा केंद्र के माध्यम से सुधार करवाना चाह रहे है तो आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए - 

जन्म तिथि में सुधार हेतु - जन्म तिथि में यदि आप सुधार करवाना चाह रहे है तो आपके पास जन्म से सम्बंधित कोई भी एक प्रमाण पत्र का स्वप्रमाणित फोटो/जिराक्स कॉपी होनी चाहिए। 

जैसे - 
        जन्म प्रमाण पत्र / Birth Certificate 
        पास पोर्ट 
        पेन कार्ड 
        High School Certificate 
        एसएसएलसी बुक /सर्टिफिकेट 


पता सुधार हेतु Address Change - आधार कार्ड में यदि आप पता सुधार करवाना चाह रहे है तो पता की प्रमाण करने वाली आवश्यक प्रमाण पत्र (कम से कम ) की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी होनी चाहिए। 

जैसे - 
       बैंक पास बुक की कॉपी  स्टेटमेंट 
       बिजली बिल 
       पोस्ट आफिस खाता पास बुक 
       पास पोर्ट 
       राशन कार्ड 
       ड्राइविंग लाइसेंस 
       वोटर आईडी 
       पानी बिल 
       टेलीफोन लैंडलाइन बिल 
       गैस कनेक्शन पास बुक 

नाम सुधारहेतु Name Change - यदि आप अपने नाम में किसी भी प्रकार की सुधार करवाना चाह रहे हो तो आपके पास नाम की प्रामाणिक करने वाले आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। 

जैसे - 
       राशन कार्ड 
       लेबर कार्ड 
       पास पोर्ट 
       वोटर आईडी 
       ड्राइविंग लाइसेंस 
       रजिस्ट्रार द्वारा जारी शादी प्रमाण पत्र 
       कानूनी नाम परिवर्तन सर्टिफिकेट। 

आवेदन करते समय सभी दस्तावेज के फोटो कॉपी/जिराक्स कॉपी में अपना आधार कार्ड नंबर एवं हस्ताक्षर कर अपलोड करना अथवा जमा करना न भूले। बच्चे के आधार (5 वर्ष तक) कार्ड में त्रुटि सुधार हेतु पिता अथवा माता अपना आधार कार्ड डिटेल एवं हस्ताक्षर कर जमा करें। 


आधार कार्ड में पता चेंज करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया - यदि आप आधार कार्ड में किसी भी प्रकार के बदलाव करना चाहते है तो दो प्रकार से आवेदन कर सकते है। पहला -डाक के माध्यम से और दूसरा ऑनलाइन स्वयं या लोकसेवा/आधार केंद्र के माध्यम से। 

1.डाक द्वारा आधार कार्ड में सुधार कार्य - यदि आप डाक के माध्यम से अपना आधार कार्ड में सुधार करवाना चाह रहे है तो आपको स्थानीय एवं अंग्रेजी भाषा में फॉर्म भरना होगा। फॉर्म नजदीकी लोकसेवा केंद्र में जाकर प्राप्त किया जा सकता है। उक्त फॉर्म को त्रुटि रहित भरकर लिफ़ाफ़े में बंद कर दे। और अपने स्थानीय भाषा के आधार पर नीचे दिए पते पर डाक के माध्यम से फॉर्म सेंड कर दे। UIDAI द्वारा आपके सुधार फॉर्म की जाँच होगी जाँच उपरांत सही पाए जाने पर आपके पते में आधार कार्ड भेज दिया जायेगा। 

स्थानीय भाषा के आधार पर पते - 

हिंदी/उर्दू- UIDAI Regional Office, Samaj Kalyan Nirman Nigam Building, 3rd Floor, TC-46/V Vibhuti Khand, Gomti Nagar, Lucknow (UP) फ़ोन नंबर- 0522-23049788 

अंग्रेजी गुजरती मराठी - UIDAI Regional Office, 5th & 7th Floor, MTNL Building, B D Somani Marg, Cuff Parade, Mumbai - 400005  फ़ोन नंबर - 022-2218 6168 

आधार कार्ड की ऑनलाइन पता बदलने की प्रक्रिया - ऑनलाइन पता बदलने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे देखें- 


स्टेप 01- सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट- https://uidai.gov.in / पर जाना होगा। उक्त आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद My Aadhar पर जाने के बाद दूसरे नंबर के ड्राप डाउन दूसरे नंबर के तीसरे ऑप्शन में जायेंगे। नीचे दिए तीर के निशान वाले इमेज अनुसार उक्त ऑप्शन को ओपन करें - 



स्टेप 02-  Update Your Address online ऑप्शन को ओपन करने पर आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा जिसमे से नीचे दिए तीर के निशान Proceed To Apdate Address को ओपन करना होगा। 



स्टेप 03- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आधार नंबर,कैप्चा वेरिफिकेशन डालकर नीचे Send OTP पर क्लीक करना होगा। अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर 6 अंको का ओटीपी अंक प्राप्त होगा उसे Enter a TOTP पर 6 अंकों का ओटीपी डालकर नीचे लॉगिन बटन पर क्लीक करना होगा। 



स्टेप 04 - लॉगिन करते ही अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे Update Address via address proof एवं Update address via secred code का विकल्प मिलेगा जिसमे से आपको पहले विकल्प अड्रेस प्रूफ को चुनना होगा। दूसरा विकल्प उन लोगो के लिए है जो अपने आधार कार्ड में अपने रिस्तेदार या परिचित का पता डालना चाहते है। इसके लिए UIDAI द्वारा भेजे गए कोड का स्तेमाल होता है। 



 Update Address via address proof इस ऑप्शन को ओपन करने पर आपके सामने सेल्फ डिक्रेशन फॉर्म के जरिये आधार अड्रेस चेंज का विकल्प आ जायेगा जिसमे आपको अपने निर्धारित दस्तावेज को जोड़ना/अपलोड करना होगा। 

स्टेप 05- अब उस नए विकल्प को क्लीक कर आगे बढ़ सकते है। अब आपके इस एप्लीकेशन का वेरिफिकेशन होगा। वेरिफिकेशन के बाद आपका एड्रेस चेंज हो जायेगा। अब नया आधार कार्ड डाक के माध्यम से आपके पते पर पहुँच जायेगा। आप चाहे तो UIDAI द्वारा मैसेज आने पर ई-आधार डाउनलोड कर सकते है। 

नोट- इस पोस्ट में हमने आपको एड्रेस चेंज करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया है। यदि आप ऑनलाइन एड्रेस चेंज करना चाहे तो घर बैठे कर सकते है। यदि आप चाहे तो अन्य किसी भी प्रकार की सुधार हेतु ऊपर बताये दस्तावेज के साथ निर्धारित या नजदीकी आधार केंद्र/लोक सेवा केंद्र में संपर्क कर सकते है। 

निवेदन - आपको यदि  पता बदलने में किसी भी प्रकार की कठिनाई हो रही हो तो कमेंट बॉक्स में जाकर हमें कमेंट कर सकते है। तथा इस जानकारी को कृपया अधिक से अधिक ग्रुप में अवश्य शेयर करें। 


Post a Comment

4 Comments

  1. Mobile no. jo pahle se band ho chuka hai
    to new mobile no. kaise jora jayega

    ReplyDelete
    Replies
    1. अपने आधार कार्ड में नाम पता जन्म की तिथि घर बैठे अपडेट करने के लिए इस पोस्ट को जरूर पढ़ें—
      https://www.bharatlives.in/2022/02/aadhar-card-update-online.html

      Delete
  2. ईमेल id कैसे जुड़वाए

    ReplyDelete
  3. Mobile nomber change karna hai sir please batay kaise kare

    ReplyDelete
Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)