पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने समय सीमा निर्धारित , देखें जिलावार पद संख्या Time Limit Fixed For Completing Promotions Process , See District Wise Post Number

पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने समय सीमा निर्धारित , देखें दिनांक वार विवरण , 31 जनवरी तक हो जाएगी पदोन्नति प्रक्रिया Time Limit Fixed For Completing Promotions Process , See District Wise Post Number 

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में सहायक शिक्षक और शिक्षक (एल बी संवर्ग) की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक शिक्षण सांचालनालय द्वारा 31 जनवरी तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण करने निर्देशित किया है। वही संक्युक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण करने बाकायदा तिथिवार कार्य का विभाजन कर दिया है। तिथि वार कार्य का विभाजन करने से पदोन्नति की सभी कार्यवाही निर्धारित तिथि में करना अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी आदेश नीचे डाउनलोड कर सकते है। 

ब्रेकिंग - प्रधान पाठक के जिलावार रिक्त पद संख्या यहाँ देखें। 

01 जुलाई 2018 की स्थिति में संविलियन होने वाले शिक्षकों का हो रहा प्रमोशन - छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार प्रदेश में पंचायत विभाग से शिक्षा विभाग में 01 जुलाई 2018 की स्थिति में संविलियन होने वाले सहायक शिक्षकों एवं शिक्षकों को 5 वर्ष की सेवा अवधि के बजाय एक बार वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत 3 वर्ष में ही पदोन्नति दी जा रही है। विभाग द्वारा पदोन्नति की कार्यवाही भी शुरू हो गई है। सहायक शिक्षक और शिक्षक की 31 जनवरी तक पदोन्नति की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जाएगी। 

ब्रेकिंग - छत्तीसगढ़ समाज कल्याण  विभाग द्वारा प्रदेश के सभी स्कूल , कालेज एवं संस्थाओं को बंद करने निर्देश जारी। 

30 हजार सहायक शिक्षकों को मिलेगा लाभ - पदोन्नति से प्रदेश में कार्यरत करीब 30 हजार सहायक शिक्षकों की शिक्षक और प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2007 बैच तक के  बहुत से सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हो जाएगी। हालाँकि अभी किसकी पदोन्नति होगी किसकी नहीं इसका सिर्फ अंदाजा लगाया जा रहा है। वही आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। प्रदेश में ब्लाक स्तरीय, जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय पात्र एवं अपात्र सभी शिक्षकों की सूचि जारी किया जा रहा है। वहीँ वरिष्ठता सूचि में त्रुटि होने पर निर्धारित तिथि तक दावा आपत्ति भी किया जा रहा है। 

ब्रेकिंग - हड़ताल अवधि का जल्द मिलेगा वेतन , शिक्षा मंत्री ने वेतन भुगतान फ़ाइल पर किये दस्तखत। 

पदोन्नति की कार्यवाही हेतु निर्धारित समय सीमा - संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी आदेश अनुसार पदोन्नति की कार्यवाही निम्नानुसार निर्धारित की गई है - 

1. शिक्षक एवं सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन - 10 .01. 22 

2. शिक्षक एवं सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की वरिष्ठता सूचि में दावा आपत्ति - 13 .01 . 22 

3 . शिक्षक एवं सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की संसोधित अंतिम वरिष्ठता सूचि प्रकाशन - 14.01.22 

4. जिला शिक्षा अधिकारी से पात्र शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली, चल अचल संपत्ति की जानकारी का प्रस्ताव प्राप्त करना - 19.01.22 एवं 20.01.22 

पीडीएफ आदेश नीचे डाउनलोड करें 👇-

5. शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला एवं सहायक शिक्षक से शिक्षक एलबी में पदोन्नति हेतु डीपीसी की बैठक - 24.01.22 

6. प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला एवं शिक्षक में पदोन्नति हेतु काउंसलिंग - 27, 28 एवं 29 जनवरी 2022 तक 

7. प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला एवं शिक्षक में पदोन्नति आदेश जारी करना - 27, 28 एवं 29 जनवरी 2022 तक

शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी आदेश की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें 👇- 

डाउनलोड पीडीएफ आदेश यहाँ करें। 

Post a Comment

0 Comments