वेतन विसंगति से मुक्ति ही हमारा लक्ष्य , हम अपने मांगो पर अडिग - फेडरेशन Only Some Assistant Teacher Benifit From Promotion , Full Benifit From Pay Discrepancy And Promotion

पदोन्नति से सिर्फ कुछ सहायक शिक्षकों को लाभ ,, वेतन विसंगति और क्रमोन्नति से ही होगा 1 लाख 09 हजार सहायक शिक्षकों को लाभ , वेतन विसंगति हेतु जारी रहेगा संघर्ष - फेडरेशन  Only Some Assistant Teacher Benifit From Promotion , Full Benifit From Pay Discrepancy And Promotion 

a2zkhabri.com रायपुर - आज के केबिनेट बैठक में सहायक शिक्षकों को प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक एवं उच्च वर्ग शिक्षक के पदों में पदोन्नति हेतु केबिनेट बैठक में प्रस्ताव पारित कर दिया गया। केबिनेट में फैसले के बाद सहायक शिक्षकों के पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया। लेकिन क्या पदोन्नति से पुरे एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षकों को लाभ होगी,,? जी नहीं , पदोन्नति से केवल 20 से 30 हजार सहायक शिक्षकों को लाभ होगा। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा की वेतन विसंगति दूर कराना ही हमारा प्रमुख मांग है. हम अपने मांगों पर अडिग है। 

ब्रेकिंग - 22 हजार प्राथमिक HM सहित 46 हजार पदों में होगी पदोन्नति। 

पदोन्नति देना स्वागत योग्य फैसला है लेकिन सरकार को सभी सहायक शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पदोन्नति के साथ - साथ वेतन विसंगति से मुक्ति और क्रमोन्नति की सौगात देनी चाहिए। ताकि सभी 01 लाख 09 हजार सहायक शिक्षकों को लाभ मिले। प्रदेश में एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षक है और लगभग बहुत से सहायक शिक्षकों को 10 से 20 वर्ष एक ही पद में सेवा देते हो गया है। पदोन्नति के साथ - साथ वेतन विसंगति को दूर करते हुए क्रमोन्नति का लाभ देना चाहिए। जिससे सभी सहायक शिक्षकों को फायदा मिले। 

वेतन विसंगति और क्रमोन्नति हेतु जारी रहेगा आंदोलन - फेडरेशन  पदाधिकारियों ने कहा है कि उनका प्रमुख मांग वेतन विसंगति दूर कराना ही है संघ अभी भी अपने मांगों पर अडिग है। जब तक सहायक शिक्षकों के  विसंगति दूर नहीं हो जाती तब तक हम अपने मांगो से भटकेंगे नहीं। हम वेतन विसंगति से मुक्ति पाकर रहेंगे। समिति के रिपोर्ट के आधार  रणनीति बनेगी। वही इस बार वेतन विसंगति दूर होने की उम्मीद भी जताई है। 

ब्रेकिंग - सहायक शिक्षक बनेंगे प्रधान पाठक , देखें केबिनेट बैठक के सभी फैसले। 

पदोन्नति से 1998 से 2005 वालों को मिलेगी लाभ - सहायक शिक्षकों को प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति के साथ - साथ मिडिल स्कूल में उच्च वर्ग शिक्षक के पदों में पदोन्नति दी जाएगी। उक्त पदोन्नति प्रक्रिया में 1998 बैच से 2005 तक वालों को पूर्ण लाभ मिलने की सम्भावना है वही 2006 एवं 2007 वाले शिक्षकों को गिने चुने संख्या में लाभ होने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी अनुसार कई जिले में 2006 ,2007 , 2008 बैच वाले (गणित , विज्ञान और अंग्रेजी )  विषय वाले कुछ शिक्षकों को भी पूर्व में पदोन्नति मिल गई है। पदोन्नति से वंचित शिक्षकों में आर्ट ग्रुप के अधिक शिक्षक है जो 1998 से 2005 बैच के है। 

ब्रेकिंग- वेतन विसंगति दूर नहीं होने पर  अनिश्चितकालीन आंदोलन - फेडरेशन। 

वेतन विसंगति से मुक्ति और क्रमोन्नति ही पूर्ण लाभ  - आम सहायक शिक्षक सहित बहुत से शिक्षक नेताओं ने राज्य सरकार के पदोन्नति के फैसले का स्वागत तो किया है , लेकिन उन्होंने सरकार से मांग की है कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति और क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिल जाता तब तक 100 % सहायक शिक्षकों को लाभ नहीं होगा। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि सरकार सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति और क्रमोन्नति पर भी सकारात्मक फैसला ले। वही सोशल मिडिया में कई शिक्षक वेतन विसंगति दूर नहीं होने से अनिश्चित कालीन आंदोलन करने की बात कर रहे है। 

ब्रेकिंग - शिक्षा विभाग का एक और ट्रांसफर लिस्ट जारी। 

संभागवार प्रधानपाठक के रिक्त पद -प्राप्त जानकारी अनुसार पुरे प्रदेश में लगभग 22 हजार प्राथमिक प्रधान पाठक के पद रिक्त है , उक्त रिक्त पदों में 100% (22000 पदों में ) सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग के शिक्षकों की ही पदोन्नति होगी - 

       बिलासपुर संभाग - 4690 

       रायपुर संभाग - 5072 

       दुर्ग संभाग - 4267 

       बस्तर संभाग - 3648 

       सरगुजा संभाग - 4032 

उच्च प्राथमिक शाला एवं हाई स्कूल के रिक्त पद - आज के केबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार सहायक शिक्षकों की प्रधान पाठक प्राथमिक शाला एवं उच्च वर्ग शिक्षक के पदों में पदोन्नति के साथ - साथ शिक्षकों की व्याख्याता के पदों में भी पदोन्नति होगी। मिडिल एवं है स्कूल में लगभग निम्नानुसार पर रिक्त है - 

     उच्च वर्ग शिक्षक - 08 हजार 

     मिडिल स्कूल प्रधान पाठक - 06 हजार 

     व्याख्याता - 10 हजार 
 
     प्राचार्य - 2800

Post a Comment

0 Comments