छ.ग. 2500 शिक्षक हो गए बेरोजगार , 01 दिसम्बर को आंदोलन Chhattisgarh 2500 Teachers Unemployed

2500 बेरोजगार जनभागीदारी शिक्षक नौकरी के लिए भटक रहे , 20 सालों में नहीं मिला न्याय Chhattisgarh Janbhagidari 2500 Teachers Unemployed 

a2zkhabri.com बिलासपुर - जोगी शासन काल में प्रदेश के 2500 स्कूलों में जनभागीदारी शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इन्हे स्कूल के जनभागीदारी समिति द्वारा वेतन दिया जाता था। शिक्षाकर्मी भर्ती में इन्हे बोनस अंक दिए गए। इसके बाद भी वर्तमान में 2500 जनभागीदारी शिक्षक बेरोजगार हो गए है। और नौकरी के लिए भटक रहे है। प्रदेश में वर्ष 2002 में जनभागीदारी शिक्षकों की भर्ती की गई थी। 

ब्रेकिंग - पदोन्नति प्रक्रिया प्रारम्भ डीपीआई ने मांगी जानकारी। 

जनभागीदारी शिक्षकों को इतना मिलता था वेतन - वेतन के नाम पर मिडिल स्कूल में पढ़ाने वालों को 500 रु. हाई स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को 1000 रु. वही हायर सेकेंडरी में पढ़ाने वाले शिक्षकों को 1500 रु. मासिक मानदेय दिया जाता था। यह सिलसिला 2009 तक चला इसके बाद शिक्षाकर्मी भर्ती में जनभागीदारी शिक्षकों  को बोनस के तौर पर 12 अंक दिए गए , जिसकी बदौलत कई जनभागीदारी शिक्षक शिक्षाकर्मी बन गए और आज संविलियन पश्चात नियमित शिक्षक भी बन गए है। 

ब्रेकिंग - वेतन विसंगति दूर नहीं होने पर दिसम्बर से अनिश्चीतकालीन आंदोलन। 

2013 से हो गए बेरोजगार - जनभागीदारी शिक्षकों को 2013 में स्कूलों से हटा दिया गया। इसमें से अभी भी 2500 जनभागीदारी शिक्षक बेरोजगार घुम रहे है। .उन्हें शिक्षक भर्ती में किसी तरह का लाभ नहीं दिया जा रहा है।  कई बार आंदोलन भी किया जा चूका है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रियों से भी मुलाक़ात की गई है। मुख्यमंत्री , मंत्री से मिलने के बाद भी आज तक सांत्वना के आलावा कुछ नहीं मिला। जनभागीदारी शिक्षकों को पूर्व में किये वायदे 20 साल  गुजर जाने के बाद भी न्याय नहीं मिला है। 

ब्रेकिंग - शिक्षा विभाग नई ट्रांसफर लिस्ट जारी। 

आंदोलन की तैयारी , 01 दिसम्बर को धरना प्रदर्शन - छत्तीसगढ़ जनभागीदारी शिक्षक संघ के प्रान्त अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर 01 दिसम्बर को बूढ़ा तालाब में सांकेतिक धरना प्रदर्शन और रैली निकाली जाएगी। इस दौरान हम अपनी ओर शासन का ध्यान दिलाने का प्रयास करेंगे। वही उन्होंने 01 दिसम्बर को होने वाले धरना प्रदर्शन की पूरी तैयारी करने की बात कही। पुरे प्रदेशभर से 2500 जनभागीदारी शिक्षक अपनी   मांगोंको लेकर 01 दिसम्बर 2021  राजधानी के बूढ़ा तालाब में एकत्रित होंगे। 

ब्रेकिंग - 46 हजार पदों में होगी पदोन्नति , देखें विवरण। 

कई जनभागीदारी शिक्षक हो गए उम्रदराज - प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मामूली मानदेय के बाद भी सेवा देने वाले जनभागीदारी शिक्षक उम्रदराज भी हो गए है। उन्हें अन्य विभागों में नौकरी भी नहीं मिली। शिक्षाकर्मी भर्ती में बोनस अंक से कुछ जनभागीदारी शिक्षकों को अवश्य लाभ मिली लेकिन सभी इसका फायदा नहीं उठा पाए। वही कई जनभागीदारी शिक्षक उम्रदराज हो गए है.कई शिक्षकों की तो अब नौकरी की उम्र भी निकल गई है। कई उनके पुराने  शिक्षक साथी आज शिक्षाकर्मी से नियमित शिक्षक बन गए , वही आज भी 2500 शिक्षक बेरोजगारी की दर्द सहने मजबूर है। 

Post a Comment

0 Comments