प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में स. शि. एलबी की 2023 में होगी पदोन्नति CG Schoool Department Promotion List 2021

 15 वर्षों से प्राथमिक प्रधान पाठक के 22 हजार पद रिक्त, सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की उक्त पदों में होगी पदोन्नति Sahayak Shikshak lb Se Pradhan Pathak Prathmik Ke Padon Me Hogi Padonnati 2021 

Assistant Teachers . Primary Headmasters Promotion List - पिछले 22 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे सहायक शिक्षकों (एलबी संवर्ग के शिक्षकों ) को प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदों में पदोन्नति हो सकती है। प्राप्त सुचना अनुसार शिक्षा विभाग प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति की कार्यवाही जुलाई 2023 से करेगी। पंचायत विभाग से शिक्षा विभाग में 01 जुलाई 2018 से संविलियन होने के 05 साल बाद प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदों में पदोन्नति सहित मिडिल स्कूलों में भी पदोन्नति होगी।  

ब्रेकिंग - मुख्यमंत्री ने एक और सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान , देखें सूचि। 

ज्ञात हो की प्रदेश में करीब 15 वर्षों से 22 हजार प्रधान पाठक  प्राथमिक शाला पद रिक्त है , प्रभारी प्रधान पाठक प्रधान पाठक की जिम्मेदारी निभा रहे है। स्कूलों में नियमित प्रधान पाठक नहीं होने से स्कूल की पढ़ाई सहित विभिन्न योजनाओं के संचालन में परेशानी आती है। यदि बिलासपुर संभाग की बात करें तो पिछले 15 वर्षों से 4690 प्रधान पाठक के पद रिक्त है। जिस पर तत्काल पदोन्नति की आवश्यकता है। 

इसे भी पढ़ें - संविदा एवं अनियमित कर्मचारी होंगे नियमित - मुख्यमंत्री 

संभागवार प्रधानपाठक के रिक्त पद -प्राप्त जानकारी अनुसार पुरे प्रदेश में लगभग 22 हजार प्राथमिक प्रधान पाठक के पद रिक्त है - 

       बिलासपुर संभाग - 4690 

       रायपुर संभाग - 5072 

       दुर्ग संभाग - 4267 

       बस्तर संभाग - 3648 

       सरगुजा संभाग - 4032 

हाल यह है कि पुराने रेगुलर सहायक शिक्षकों ( टी एवं ई संवर्ग ) की पदोन्नति के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने इन पदों को भरने में कोई रूचि नहीं दिखाई। इन स्कूलों में सहायक शिक्षक ही प्रधान पाठक के पदों की जिम्मेदारी उठा रहे है। जिससे प्राथमिक स्कूलों की अध्यापन व्यवस्था के साथ - साथ प्रशासनिक व्यवस्था भी कमजोर हुआ है।

इसे भी देखें -वेतन विसंगति सहायक शिक्षकों ने सौंपा गणना पत्रक 11 से 18 हजार वेतन बढ़ने की सम्भावना। 

वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2019 में भी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद 100 प्रतिशत पदोन्नति से ही भरे जायेंगे। जिसमे सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की ही पदोन्नति होगी इसका कारण है कि पूर्व के सहायक शिक्षक शेष ही नहीं है , जो है या तो पात्रता नहीं रखते अथवा प्रधान पाठक के पद पर जाना नहीं चाहते। 

ब्रेकिंग - छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा CG TET 2021 ऑनलाइन आवेदन। 

22 हजार स्कूलों में हो सकती है पदोन्नति - शिक्षक संगठनों के मुताबिक़ भर्ती व पदोन्नति हेतु प्रकाशित राजपत्र में 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य किया गया है। ज्ञात हो कि एलबी संवर्ग का संविलियन 1 जुलाई 2018 को हुआ है। चूँकि शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय में रहते हुए शासकीय शालाओं में कार्यरत थे। इसलिए उक्त सेवा अवधि को जोड़कर 01 जुलाई 2018 को संविलियन प्राप्त किये सहायक शिक्षकों को पदोन्नति हेतु पात्र माना गया है। अतः जिला शिक्षा अधिकारी प्रदेश के सभी प्राथमिक शालाओं में पदोन्नति से प्रधान पाठक के पदों को शासन के निर्देशानुसार 2023 में पदोन्नति प्रक्रिया प्रारम्भ करेंगे। 

Post a Comment

4 Comments

  1. सहायक शिक्षक lb संवर्ग को पदोन्नति वाला आदेश भी अपलोड कीजिये न।
    तभी समाचार प्रामाणिक लगेगा।।

    ReplyDelete
  2. 35100 all redy milta rahega ab kyo padonnati de raha hai vibhag nahi bhi dega to bhi farq nahi padega

    ReplyDelete
Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)