15 वर्षों से प्राथमिक प्रधान पाठक के 22 हजार पद रिक्त, सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की उक्त पदों में होगी पदोन्नति Sahayak Shikshak lb Se Pradhan Pathak Prathmik Ke Padon Me Hogi Padonnati 2021
Assistant Teachers . Primary Headmasters Promotion List 2021 - पिछले 22 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे सहायक शिक्षकों (एलबी संवर्ग के शिक्षकों ) को प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदों में पदोन्नति देने की जानकारी प्राप्त हो रही है। क्योंकि अभी - अभी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पदोन्नति के सम्बन्ध में समस्त जिला शिक्षा अधिकारी सहित स्कूल शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारीयों को पदोन्नति की प्रक्रिया 31 मार्च तक पूर्ण करने निर्देश जारी हुआ है।
इसे भी पढ़ें - रेगुलर शिक्षकों, हॉस्टल अधीक्षकों की पुनः फिर होगी रेगुलर भर्ती , पद हुआ जारी।
ज्ञात हो की प्रदेश में करीब 15 वर्षों से 22 हजार प्रधान पाठक प्राथमिक शाला रिक्त है , प्रभारी प्रधान पाठक प्रधान पाठक की जिम्मेदारी निभा रहे है। स्कूलों में नियमित प्रधान पाठक नहीं होने से स्कूल की पढ़ाई सहित विभिन्न योजनाओं के सञ्चालन में परेशानी आती है। यदि बिलासपुर संभाग की बात करें तो पिछले 15 वर्षों से 4690 प्रधान पाठक के पद रिक्त है। जिस पर तत्काल पदोन्नति की आवश्यकता है।
इसे भी पढ़ें - संकुल समन्वयक भर्ती आवेदन तिथि में वृद्धि , जल्द करें आवेदन।
संभागवार प्रधानपाठक के रिक्त पद - प्राप्त जानकारी अनुसार पुरे प्रदेश में लगभग 22 हजार प्राथमिक प्रधान पाठक के पद रिक्त है -
बिलासपुर संभाग - 4690
रायपुर संभाग - 5072
दुर्ग संभाग - 4267
बस्तर संभाग - 3648
सरगुजा संभाग - 4032
हाल यह है कि पुराने रेगुलर सहायक शिक्षकों ( टी एवं ई संवर्ग ) की पदोन्नति के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने इन पदों को भरने में कोई रूचि नहीं दिखाई। इन स्कूलों में सहायक शिक्षक ही प्रधान पाठक के पदों की जिम्मेदारी उठा रहे है। जिससे प्राथमिक स्कूलों की अध्यापन व्यवस्था के साथ - साथ प्रशासनिक व्यवस्था भी कमजोर हुआ है।
इसे भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ शासन का नई अवकाश लिस्ट जारी।
वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2019 में भी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद 100 प्रतिशत पदोन्नति से ही भरे जायेंगे। जिसमे सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की ही पदोन्नति होगी इसका कारण है कि पूर्व के सहायक शिक्षक शेष ही नहीं है , जो है या तो पात्रता नहीं रखते अथवा प्रधान पाठक के पद पर जाना नहीं चाहते।
22 हजार स्कूलों में हो सकती है पदोन्नति - शिक्षक संगठनों के मुताबिक़ भर्ती व पदोन्नति हेतु प्रकाशित राजपत्र में 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य किया गया है। ज्ञात हो कि एलबी संवर्ग का संविलियन 1 जुलाई 2018 को हुआ है। चूँकि शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय में रहते हुए शासकीय शालाओं में कार्यरत थे। इसलिए उक्त सेवा अवधि को जोड़कर 01 जुलाई 2018 को संविलियन प्राप्त किये सहायक शिक्षकों को पदोन्नति हेतु पात्र माना गया है। अतः जिला शिक्षा अधिकारी प्रदेश के सभी प्राथमिक शालाओं में पदोन्नति से प्रधान पाठक के पदों को बहुत जल्द भर सकते है।
0 Comments