कई जिलों में वार्षिक वेतन वृद्धि जोड़कर वेतन बिल तैयार, आपका इंक्रीमेंट जुड़ा या नहीं ,, देखें आसानी से CG Government Amployees Increment Online Detail 2020 - 21

 01 जुलाई 2021 की स्थिति में सरकारी कमचारियों का जुड़ा वार्षिक वेतन वृद्धि , आपका वार्षिक वेतन वृद्धि जुड़ा या नहीं ऐसे जाने Varshik Vetan Vriddhi Online Detail CG Government Amployees 


a2zkhabri.com रायपुर-  CG Government Amployees Increment Online Detail 2021 - 22 हेलो दोस्तों आप सभी का हमारे वेबसाइट - a2zkhabri.com पर पुनः स्वागत है। आज के इस पोस्ट में हम आप लोगो के लिए अति महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आये है। यदि आप शासकीय कर्मचारी है और आप अपने वार्षिक वेतन वृद्धि जुड़ा है या नहीं जुड़ा है की जानकारी चाहते है तो इस पोस्ट में दी गई सामान्य जानकारी को फालों कर आसानी से पता लगा सकते है। 

राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि 01 जुलाई 2021 की स्थिति में लगना है। ज्ञात हो की प्रतिवर्ष शासकीय, अर्धशासकीय सहित अन्य कर्मचारियों की प्रति वर्ष 1जुलाई अथवा 1 जनवरी को वार्षिक वेतन वृद्धि ( मूलवेतन में तीन प्रतिशत की वृद्धि ) जोड़ा जाता है। कई जिलों में वार्षिक वेतन वृद्धि जोड़कर वेतन बिल भी तैयार कर लिया गया है। यदि आप भी अपने वार्षिक वेतन वृद्धि की जानकारी देखना चाहते है तो नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से देख सकते है। 

यदि आप भी अपने वार्षिक वेतन वृद्धि जुड़ने या अभी तक नहीं जुड़ने की जानकारी देखना चाहते है तो नीचे दिए प्रक्रिया को अपनाकर अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आसानी से जान सकते है। 

ज्ञात हो की पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते सभी शासकीय अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि में रोक लगा दी गई थी। राज्य शासन ने उक्त आदेश को निरस्त करते हुए निर्धारित तिथि से ही सभी कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि देने का आदेश जारी किया है।

वार्षिक वेतन वृद्धि जुड़ा है या नहीं, प्रक्रिया को पहले देखें और समझे - 

स्टेप 01 - सबसे पहले आप अपने मोबाइल के गूगल में जाए और - ekoshonline.cg.nic.in  सर्च करें। सर्च करते ही आपके सामने ई- कोशपोर्टल का लिंक उपलब्ध हो जायेगा। अब आपको नीचे दिए इमेज अनुसार तीर के निशान वाले e- payroll पर क्लीक करना है। 

स्टेप 02 - अब आपके सामने ई - कोशपोर्टल , ई- पेरोल का मेन पेज ओपन हो जायेगा जिसमे से DDO Wise Employee Detail पर जाना है। नीचे इमेज में देखें - 

स्टेप 03DDO Wise Employee Detail को ओपन करते ही आपके सामने DDO Wise Employee Detail का एक और पेज ओपन हो जायेगा जिसमे निम्न जानकारी भरनी है - 

DDO Code - सम्बंधित कार्यालय का भरना है जहाँ से वेतन बनता है। 

माह और वर्ष - 07 / 2021 

Stop Salary (Yes ,No ,All ) All भरना है। 

Pay Rol Type Id  - Payroll Gen . CPS Select करना है। 

Financial Year - 2021 - 22 Select करना है। 

और अंत में Show Report पर क्लीक करना है। 

स्टेप 04 - Show Report पर क्लीक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा जिसमे उन सभी कर्मचारियों की वेतन डिटेल होगा जिनका वेतन उस DDO द्वारा बनाया जाता है। 

उक्त सूचि से आप अपना नाम , कर्मचारी कोड, मूलवेतन सहित अन्य सभी जानकारी को देख सकते है। यदि आप का वार्षिक वेतन वृद्धि जुड़ गई होगी तो मूलवेतन सहित कुल वेतन में बदलाव होगा। यदि आपको अपने मूलवेतन की जानकारी नहीं है तो इसी प्रक्रिया को अपनाकर माह जून 2021 का लिस्ट निकाल ले और जुलाई 2021 की लिस्ट से मिलान कर ले।

अन्य विभागीय जानकारी - 

02 अगस्त से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन शुरू ,आदेश हुआ जारी। 

12 वीं बोर्ड परीक्षा में 02 छात्रों का 100 फीसदी अंक। 

वेतन बिल ट्रेजरी में लगा या नहीं ऐसे देखें। 

निवेदन - कृपया इस जानकारी को सभी तक अवश्य शेयर करें। 

Post a Comment

0 Comments