राज्य में टुटा कोरोना रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 808 कोरोना मरीज, मौत का आंकड़ा 158 CG Corona Latest Update

 प्रदेश में कोरोना का कहर जारी एक दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले दर्ज, 24 घंटे में 8 लोगो की मौत CG Corona Latest Update 2020 

CG Corona Latest Update - प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को प्रदेश में पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 808 मामले दर्ज किये गए। इसमें मुख्यमंत्री निवास से एक, वनमंत्री के बंगले के 5 और राजनांदगाव के पूर्व महापौर भी शामिल है। प्रदेश में आज 8 लोगो की मौत और 249 लोग स्वस्थ हुए। 

इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे 19 लाख खातों में 1500 करोड़ रूपये। 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को मिले संक्रमितों में सर्वाधिक 267 रायपुर के है, जबकि दुर्ग से 92, रायगढ़ में 74, राजनांदगाव में 58, बिलासपुर में 44 समेत अन्य जिलों में भी संक्रमण के केस मिले। आज कोरोना से 8 लोगो की जान गयी। इनमे से 7 रायपुर के है। 

धमतरी जिला जेल में बंद दो कैदी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। बीजापुर के आवापल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भी एक चिकित्सक समेत 4 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश में अब तक चार लाख 36 हजार 180 सेम्पलों की जाँच की जा चुकी है जिनमे से अब तक प्रदेश में कुल 16833 कोरोना मरीज पाए गए है। 

इसे भी पढ़ें - प्रधानमंत्री सम्मान निधि राशि सभी के खातों में जारी। 

जल्द ही कही भी करा सकते है कोरोना टेस्ट - बहुत जल्द लोग अपनी कोरोना टेस्ट कही भी करा पाएंगे। सरकार इसके लिए टेस्टिंग के नियमों में बदलाव करने वाली है। फिलहाल कोरोना का टेस्ट सिर्फ उन्ही सरकारी या निजी लेबोरेटरी में कराया जा सकता है, जिन्हें आईसीएमआर ने इसकी इजाजत दी है। 

इसे भी देखें - प्रधान मंत्री आवास योजना नई सूचि जारी 1 लाख 57 हजार बनेंगे मकान। 

दुबारा पाया गया कोरोना संक्रमित - प्रदेश में कोरोना मरीज के स्वस्थ होने के बाद फिर से पॉजिटिव आने का मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति नगर पंचायत राजिम का कर्मचारी है , जो बिरगांव से नगर पंचायत राजिम आता था। राजिम बीएमओ ने बताया की कर्मचारी पूर्व में भी कोरोना संक्रमित पाया गया था जो स्वस्थ होने के बाद ड्यूटी कर रहा था , लेकिन उसकी रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव पाया गया है। 

इसे भी पढ़े - 10 वीं बोर्ड परीक्षा ख़त्म अब सिर्फ 12 वीं बोर्ड होगा। 

प्रदेश में कोरोना की स्थिति - 

        आज नए केस - 808 

        सक्रीय मरीज - 5828 

        स्वस्थ मरीज - 10847 

        कुल संक्रमित - 16833 

        मौत - 158 

बिलासपुर में जहा एक ही परिवार के 6 लोगो को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वही भरनी स्थित सीआरपीएफ केम्प के 5 जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी - 

स्कूल खुलेगी 1 सितम्बर से देखें आदेश। 

बिलासपुर यूनिवर्सिटी परीक्षा 3 से 30 सितम्बर तक। 

Post a Comment

0 Comments