10 वीं बोर्ड हो जाएगी ख़त्म, नई शिक्षा नीति को कैबिनेट की मंजूरी New Education Policy 2020

 कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी दे दी है, 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है। New Shiksha Niti 2020 

नई शिक्षा नीति की उल्लेखनीय बातें सरल तरीके की इस प्रकार हैं - 

इसे भी देखें - स्कूल खुलेगी 1 सितम्बर से आदेश हुआ जारी। 

फाउंडेशन चरण / 5 Years Fundamental

1.  Nursery   4 Years 

2.  Jr KG       5 Years

3.  Sr KG       6 Years

4.  Std 1st     7 Years 

5.  Std 2nd    8 Years

इसे भी देखें - प्रधान मंत्री ने जारी किये सभी के खातों में इस योजना के तहत पैसा। 

 प्रारंभिक चरण /3 Years Preparatory - 

6.  Std 3rd     9 Years 

7.  Std 4th     10 Years 

8.  Std 5th     11 Years 

मध्य चरण /3 Years Middle

9.  Std 6th     12 Years 

10.Std 7th     13 Years 

11.Std 8th     14 Years

इसे भी देखें - प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत नई लिस्ट जारी ऐसे देखें अपना नाम। 

माध्यमिक चरण/4 Years Secondary

12.Std 9th     15 Years 

13.Std SSC    16 Years 

14.Std FYJC  17Years 

15.STD SYJC 18 Years 

प्रमुख  बातें - 

1. केवल 12 वीं क्लास होगा बोर्ड , कालेज की डिग्री 4 साल की होगी। 10 वे बोर्ड ख़त्म अब एमफिल भी होगा बंद।

2. अब 5 वीं तक के छात्रों को मातृ भाषा , स्थानीय भाषा और राष्ट्र भाषा में ही पढ़ाया जाएगा. बाकी विषय चाहे वो अंग्रेजी ही क्यों न हो, एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाया जाएगा।

इसे भी देखें - छत्तीसगढ़ के 6 युवा बनेंगे कलेक्टर देखें उनका नाम। 

3. अब सिर्फ 12वींं में बोर्ड की परीक्षा देनी होगी. जबकि इससे पहले 10वी बोर्ड की परीक्षा देना अनिवार्य होता था, जो अब नहीं होगा।

4. 9वींं से 12वींं क्लास तक सेमेस्टर में परीक्षा होगी. स्कूली शिक्षा को 5+3+3+4 फॉर्मूले के तहत पढ़ाया जाएगा (ऊपर का टेबल देखें)।

5. कॉलेज की डिग्री 3 और 4 साल की होगी. यानि कि ग्रेजुएशन के पहले साल पर सर्टिफिकेट, दूसरे साल पर डिप्‍लोमा, तीसरे साल में डिग्री मिलेगी।

6. 3 साल की डिग्री उन छात्रों के लिए है जिन्हें हायर एजुकेशन नहीं लेना है. वहीं हायर एजुकेशन करने वाले छात्रों को 4 साल की डिग्री करनी होगी. 4 साल की डिग्री करने वाले स्‍टूडेंट्स एक साल में  MA कर सकेंगे।

7. अब स्‍टूडेंट्स को  MPhil नहीं करना होगा. बल्कि MA के छात्र अब सीधे PHD कर सकेंगे। 

स्‍टूडेंट्स बीच में कर सकेंगे दूसरे कोर्स , हायर एजुकेशन में 2035 तक ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो 50 फीसदी हो जाएगा. वहीं नई शिक्षा नीति के तहत कोई छात्र एक कोर्स के बीच में अगर कोई दूसरा कोर्स करना चाहे तो पहले कोर्स से सीमित समय के लिए ब्रेक लेकर वो दूसरा कोर्स कर सकता है।  

हायर एजुकेशन में भी कई सुधार किए गए हैं , सुधारों में ग्रेडेड अकेडमिक, ऐडमिनिस्ट्रेटिव और फाइनेंशियल ऑटोनॉमी आदि शामिल हैं. इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में ई-कोर्स शुरू किए जाएंगे. वर्चुअल लैब्स विकसित किए जाएंगे. एक नैशनल एजुकेशनल साइंटफिक फोरम (NETF) शुरू किया जाएगा।  बता दें कि देश में 45 हजार कॉलेज हैं। 

महत्वपूर्ण टीप - यह जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तथा  समाचार पत्रों छपे जानकारी के माध्यम से बनाया गया है। उक्त जानकारी में त्रुटि संभव है। सरकार द्वारा जारी नई शिक्षा नीति 2020 ही मान्य होगा। 

Post a Comment

0 Comments