छ.ग. के 6 युवा बनेंगे कलेक्टर UPSC परिणाम जारी, देखें छ. ग. से चयनित अभ्यर्थियों की सूचि Six Youth Collector Of Chhattisgarh Will Release UPSC Result

संघ लोक सेवा आयोग UPSC परीक्षा परिणाम 2019 जारी UPSC Result 2019 छत्तीसगढ़ से 6  युवाओं का हुआ चयन देखें सम्पूर्ण चयन सूचि - 

UPSC Result 2019 - संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में राज्य के छः छात्र - छात्राओं ने सफलता हासिल की है। सफल छात्र - छात्राओं एवं उनके परिजनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभकामनायें दी है। भिलाई की सिमी करन ने 31 वां स्थान पाकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। 


छत्तीसगढ़ से चयनित अभ्यर्थी - संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2019 में इस बार छत्त्तीसगढ़ से 6 छात्रों ने प्रदेश का परचम लहराया है ,साथ ही अपने माता - पिता ,शिक्षक, अपने गांव ,परिवार का नाम रोशन किये है। छत्तीसगढ़ से चयनित अभ्यर्थियों की रैंकवार सूचि नीचे देखें - 

       सिमी करन 31 वां रैंक भिलाई 
       उमेश प्रसाद गुप्ता 162 वां रैंक 
       सुथान 209 वां रैंक 
       आयुष खरे 267 वां रैंक रायपुर 
       जितेन्द्र कुमार यादव 370 वां रैंक जशपुर 
       योगेश कुमार पटेल 434 वां स्थान प्राप्त किये है। 

मुख्यमंत्री ने सभी को दी बधाई - प्रदेश से चयनित सभी  परीक्षार्थियों को प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा की अपने - अपने परिवार के साथ देश भर में प्रदेश का नाम रोशन किया। यह आप सबके मेहनत एवं आपके गुरुजनो के मार्गदर्शन के नतीजे है। 

यूपीएससी परीक्षा परिणाम नीचे देखें - 

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाएं एवं समय - 

1. सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा मई में। 

2. सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अक्टूबर/नवम्बर में। 

3. भारतीय वन सेवा परीक्षा जुलाई में।  

4. भारतीय इंजीनियरी परीक्षा जुलाई में। 

5. भू-वैज्ञानी परीक्षा दिसंबर में। 

6. स्पेशल क्लास रेलवे परीक्षा अगस्त में। 

7. राष्ट्रिय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा अप्रैल एवं सितम्बर में। 

8.सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा मई एवं अक्टूबर में। 

9.सम्मिलित चिकित्सा सेवा परीक्षा फरवरी में। 

10.भारतीय अर्थ/सांख्यिकी सेवा परीक्षा सितम्बर में। 

11. अनुभाग अधिकारी दिसंबर में। 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी - 





Post a Comment

0 Comments