पदोन्नति ब्रेकिंग - बिलासपुर संभाग में मुंगेली जिला अव्वल , पदोन्नति सूचि जारी Promotion breaking - Mungeli district topper in Bilaspur division, promotion list released

सहायक शिक्षक से प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति सूचि जारी ,, बिलासपुर संभाग में मुंगेली जिला अव्वल Promotion list released from assistant teacher to primary head reader, Mungeli district tops in Bilaspur division

a2zkhabri.com बिलासपुर - बिलासपुर संभाग में सहायक शिक्षक से प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति के मामले में मुंगेली जिला सबसे आगे निकल गया है। बिलासपुर संभाग में प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति आदेश मुंगेली जिला से जारी हो गई है। सभी प्रमोशन हेतु पात्र शिक्षकों को व्यक्तिगत आदेश जारी किए गए है। वही कार्यमुक्त के सम्बन्ध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने भी आदेश जारी कर दिए है। 

पदोन्नति के बाद कितना बनेगा वेतन ,, देखें वेतन गणना। 

पदोन्नति के बाद होगी वेतन विसंगति दूर,,, शिक्षा मंत्री। 

सरगुजा और रायपुर संभाग पीछे - पदोन्नति सूचि जारी करने में बस्तर संभाग टॉप पर है। सबसे पहले बस्तर संभाग से ही पदोन्नति की शुरुआत हुई थी। उसके बाद दुर्ग संभाग और अब बिलासपुर संभाग में भी मुंगेली से प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति आदेश जारी हो गए है। वही अभी तक रायपुर एवं सरगुजा संभाग से एक भी पदोन्नति सूचि जारी नहीं हुई है। मुंगेली जिले के प्राथमिक स्कूल के नवनियुक्त प्रधान पाठक बिलासपुर संभाग में सीनियर हो जायेंगे जिसका फायदा उन्हें आगामी पदोन्नति में मिलेगी। 

देखें आदेश - 



Post a Comment

0 Comments