वेतन गणना - पदोन्नति के बाद कितना बनेगा वेतन ,,? देखें वेतन गणना Salary Calculation - How much salary will be made after promotion? View Salary Calculation

स्कूल शिक्षा विभाग में पदोन्नति जारी ,, देखें पदोन्नति के बाद कितना मिलेगा वेतन Salary Calculation - How much salary will be made after promotion? View Salary Calculation

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत पदोन्नति जारी है। सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की उच्च वर्ग शिक्षक एवं प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति चल रही है। कई शिक्षकों को पदोन्नति के बाद मिलने वाले सैलरी की गणना के बारे में जानकारी का आभाव है या कंफ्यूस है। यहाँ पर हम सहायक शिक्षकों की और शिक्षक की पदोन्नति के बाद सैलरी गणना की जानकारी लेकर आए है। यदि आप पदोन्नति हेतु पात्र है या पदोन्नति हो गई है तो नीचे दी गई जानकारी के अनुसार अपने सैलरी की गणना कर सकते है। 

33 फ़ीसदी महंगाई भत्ता के साथ देखें वेतन गणना चार्ट। 

कक्षा 1 ली से 8 वीं वार्षिक परीक्षा 2023 समय सारणी यहाँ देखें। 

सहायक शिक्षक से उच्च वर्ग शिक्षक एवं प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति - स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक से उच्च वर्ग शिक्षक और प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति हो रही है। वहीँ उच्च वर्ग शिक्षक से मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति होगी। हाईकोर्ट से स्टे हटने के बाद एक बार फिर सहायक शिक्षक से यूडीटी के पदों में पदोन्नति की तैयारी है। यहाँ आप सहायक शिक्षक से यूडीटी और प्राथमिक प्रधान पाठक  एवं यूडीटी /उच्च वर्ग शिक्षक से मिडिल एचएम और व्याख्याता के पदों  में पदोन्नति के पश्चात् बनने वाले सैलरी की गणना देख पाएंगे। 

देखें वेतन गणना - 

सहायक शिक्षक एलबी मूलवेतन - वर्तमान में सहायक शिक्षक एलबी की न्यूनतम मुलवतन 25300 रु. से अधिकतम 44600 रु. एवं ग्रेड वेतन 2400 रु. है। 

शिक्षक एलबी मूलवेतन - वर्तमान में शिक्षक एलबी  न्यूनतम मूलवेतन 35400 रु. एवं अधिकतम 62200 रु.तथा ग्रेड पे 4200 रु. है। 

व्याख्याता एलबी मूलवेतन - वर्तमान में व्याख्याता एलबी का न्यूनतम मूलवेतन 38100 रु. एवं अधिकतम 66600 रु. तथा ग्रेड पे 4300 रु. .है। 

प्रमोशन के बाद वेतन की गणना -  सहायक शिक्षकों की प्राथमिक प्रधान पाठक एवं उच्च शिक्षक के पदों में  पदोन्नति पश्चात् एवं उच्च वर्ग शिक्षक से मिडिल एचएम या व्याख्याता के पदों में पदोन्नति पश्चात् नए वेतनमान निर्धारित की जाएगी - 

सहायक शिक्षक से प्राथमिक प्रधान पाठक या उच्च वर्ग शिक्षक में पदोन्नति होने पर - मानलो किसी सहायक शिक्षक का वर्तमान में मूलवेतन 31200 रु. है तब - 

वर्तमान के वेतन - 

मूलवेतन - 31200 रु.

33 % DA - 10296 

HRA - 851 

गतिरोध भत्ता - 600 

मेडिकल भत्ता - 200 

योग - 43147 

कटौती - 4044 रु.

प्राप्त वेतन - 39103 रु.

पदोन्नति पश्चात् वेतनमान - 

मूलवेतन - 35400 रु.

33 % DA - 11642 रु.

HRA - 945 रु.

गतिरोध भत्ता - 600 

मेडिकल भत्ता - 200  

योग - 48787 रु.

कटौती - 4548 रु.

प्राप्त वेतन - 44239 रु.

लाभ = 44239 - 39103 = 5136 

शिक्षक एलबी से मिडिल प्रधान पाठक या व्याख्याता में पदोन्नति होने पर - मानलो किसी उच्च वर्ग शिक्षक का वर्तमान मूलवेतन 39900 रु. है तब - 

वर्तमान वेतनमान की गणना - 

मूल वेतन - 39000 रु 

DA 33 % - 12870 रु.

HRA - 945 

गतिरोध भत्ता - 600 रु.

मेडिकल भत्ता - 200 

योग -  रु.53615 रु.

कटौती - 5090 रु.

प्राप्त वेतन - 48525 रु.

पदोन्नति पश्चात् वेतन गणना - 

मूल वेतन - 40400 रु.

DA 33 % - 13332 रु.

HRA - 1127 रु.

अन्य - 800 रु.

योग - 55659  रु.

कटौती - 5208 रु.

प्राप्त वेतन - 50451 रु.

लाभ = 50451  - 48525  = 1926 रु. 

नोट - इसी तरह से आप वर्तमान मूलवेतन और वर्तमान DA के आधार पर पदोन्नति पश्चात् बनने वाले मूलवेतन के आधार पर वेतन की गणना कर सकते है। HRA की गणना में भिन्नता हो सकती है। 

Post a Comment

0 Comments