कर्मचारियों को मिली सौगात ,, DA में 04 फ़ीसदी की वृद्धि Cabinet approves proposal to increase Dearness Allowance (DA) from July 01, 2022

महंगाई भत्ते (DA ) में 01 जुलाई 2022 से बढ़ोतरी के प्रस्ताव को केबिनेट की मंजूरी ,, आधिकारिक ऐलान नवरात्री में Cabinet approves proposal to increase Dearness Allowance (DA) from July 01, 2022, official announcement in Navratri.

a2zkhabri.com न्यूज़ - 7th Pay Latest News : केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance ) में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।  केंद्रीय केबिनेट के बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीयरनेस अलाउंस में 4 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है।  यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 01 जुलाई 2022 से लागू होगी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता सितम्बर के सैलरी से मिलना शुरू हो जाएगी। ज्ञात हो कि कबिनेट कमिटी आफ इकोनॉमिक अफेयर्स की आज बैठक थी जिसमे 04 फीसदी डीए बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है। 

बिग ब्रेकिंग - हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय ,, कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति तिथि से मिलेगी पेंशन सहित अन्य लाभ।

 

34 से 38 फ़ीसदी हुआ महंगाई भत्ता - केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय केबिनेट के बैठक में 04 फ़ीसदी महंगाई भत्ता बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 फ़ीसदी हो गई है। सितम्बर का सैलरी 38 फ़ीसदी डीए के आधार पर बनेगी। वही जुलाई और अगस्त दो माह का एरियर भी भुगतान किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से लगभग 1.20 करोड़ कर्मचारी और पेंशनरों को बढे हुए महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा। 

बड़ी खबर - 14597 आदर्श स्कूल खोलने की तैयारी ,,, सभी स्कूलों को मिलेंगे 2 - 2 करोड़ रूपये। 

महंगाई भत्ता बढ़ाने के मापदंड - हाल ही में आल इण्डिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स इंडस्ट्रियल वर्कर (AICPI - IW ) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही के आंकड़े जारी किए है। इस इंडेक्स में 0.2 की तेजी दर्ज की गई है। इंडेक्स में आई इसी तेजी को देखते हुए सरकार ने डीए में सरकार ने 04 फ़ीसदी का इजाफा किया है। सरकार इस इंडेक्स के आधार पर ही कर्मचारियों को मिलने वाला डीए की दर को निर्धारित करती है। 

 ब्रेकिंग - शिक्षकों की 20 साल की सेवा अवधि हो गई शून्य ,, पुरानी पेंशन से हो गए वंचित। 

सैलरी में होने वाला इजाफा - सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता की गणना उनके मूलवेतन के आधार पर की जाती है। मूलवेतन का भिन्न - भिन्न होने के कारण कर्मचारियों के सैलरी भी अलग - अलग बढ़ती है। अगर केंद्र सरकार 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ता बढाती है तो केंद्रीय कर्मियों का डीए 34 फ़ीसदी से बढ़कर 38 फ़ीसदी हो जाएगी। देखिये अधिकतम और न्यूनतम वेतन में डीए की गणना

कर्मचारी का अधिकतम बेसिक सैलरी - 56900 रु.

34 फ़ीसदी डीए - 19346 रु.

38 फ़ीसदी डीए - 21622 रु.

मासिक वृद्धि -  2276 रु. 

सालाना वृद्धि - 27312 रु.

कर्मचारी का न्यूनतम बेसिक सैलरी - 18000 रु.

34 फ़ीसदी डीए - 6120 रु.

38 फ़ीसदी डीए - 6840 रु.

मासिक वृद्धि -  720 रु.

सालाना वृद्धि - 8640 रु

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने  नवरात्री पर बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ता को 34 से 38 फ़ीसदी कर दी है। वही कई दिनों से लगातार अटकलों का दौर चल रहा था। वही अंततः आज की बैठक में 04 फ़ीसदी डीए में वृद्धि की मुहर लगा दी गई। 

Post a Comment

0 Comments