प्राथमिक और मिडिल स्कूल में मध्यान्ह भोजन की खरीदी अब गोठानों से होगी , नए शिक्षा सत्र से आदेश होंगे प्रभावी Mid - Day - Meal Will Now Be Supplied From Gothans From The New Academic Session
a2zkhabri.com बिलासपुर - नए शिक्षा सत्र से अब स्कूली बच्चों को गोठानों से ख़रीदे गए खाद्य सामग्रियों से ही मध्यान्ह भोजन कराया जाना होगा। ज्ञात हो कि प्रदेश के शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के बच्चों को दोपहर में गरमा गरम स्वादिष्ट भोजन दिया जाता है। अब प्राथमिक एवं मिडिल के बच्चों को गोठानों से ख़रीदे गए सामग्रियों से ही भोजन कराना होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्कूलों के प्रधान पाठकों से आवश्यक सामग्रियों की सूचि मंगाई गई है , ताकि उसके वितरण की व्यवस्था गौठानों से कराई जा सके।
बिग ब्रेकिंग - नए सत्र से बस्ता मुक्त विद्यालय की तैयारी ,,,
मध्यान्ह भोजन की जिम्मेदारी स्व सहायता समूह को - प्रदेश के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालन की जिम्मेदारी स्व सहायता समूह को सौंपी गई है। उनके अकाउंट में शासन द्वारा सीधे राशि भेजी जाती है , जिससे समूहों द्वारा आवश्यक सामग्री की खरीदी कर मध्यान्ह भोजन पकाकर दिया जाता है , इनमे सिर्फ चावल शासकीय राशन दूकान से सप्लाई होती है। वही प्राप्त राशि से समूहों को दाल , तेल , आचार , सब्जी , पापड , लकड़ी या गैस आदि खरीदकर खाना बनाने की व्यस्था की जाती है।
पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षक भर्ती जारी ,, जल्द करें आवेदन।
नए सत्र से एमडीएम की खरीदी गोठानों से - अगली शिक्षा सत्र से नई व्यवस्था लागू किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत मध्यान्ह भोजन स्व सहायता समूह को अब गोठानों से मध्यान्ह भोजन की सामग्री की खरीदी करनी होगी। इसके लिए स्कूलों से उनकों मध्यान्ह भोजन में लगने वाली आवश्यक सामग्री की सूचि मंगाई गई है। इसके बाद गौठानों में उपलब्ध सामग्रियों की आपूर्ति की जाएगी। वही शेष सामानों की खरीदी पहले की तरह बाजारों से करना होगा।
ब्रेकिंग- जीपीएफ कटौती और खाता आबंटन के सन्दर्भ में नया आदेश जारी।
मध्यान्ह भोजन हेतु आवश्यक सामग्री - शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा जारी आदेशानुसार प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक आवश्यक सामग्रियों की सूचि भेज रहे है। जारी सूचि अनुसार मध्यान्ह भोजन हेतु राहर दाल , मुंग दाल , मसूर दाल , उड़द दाल , चना दाल , सोया बड़ी , नमक , गुड़ , शक्कर , फूटे चना , फल्लीदाना , पापड़ , मशाला , पीसी मिर्च , पीसी धनिया , पीसी हल्दी , सूजी आटा , झुरगा , लहसुन , प्याज , जीरा , दूध , काजू , तेल एवं पोहा सहित कई सामग्रियों की सूचि भेजी गई है।
ब्रेकिंग - जल्द होगी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी की भर्ती ,,
डी.के.कौशिक डीईओ बिलासपुर - मध्यान्ह भोजन के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीदी गौठानों से करने की योजना है , जो अगले शिक्षा सत्र से लागू होगी। इसके लिए स्कूलों में एमडीएम हेतु लगने वाले सामग्रियों की सूचि मंगाई गई है।
0 Comments