ठगा सा महसूस कर रहे राज्य के कर्मचारी ,,, दिवाली पर नहीं मिली महंगाई भत्ता State Employees Feeling Cheated , Did Not Get DA On Diwali

लंबित महंगाई भत्ते की आस लगाए बैठे राज्य के कर्मचारियों को निराशा।  दिवाली पर लंबित डीए मिलने की थी उम्मीद State Employees Feeling Cheated , Did Not Get DA On Diwali 

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को दिवाली में निराशा हाथ लगी। लंबित महंगाई भत्ते की उम्मीद लगाए राज्य के करीब 4 लाख अधिकारी कर्मचारी दिवाली के मौके पर खाली हाथ रह गए। लंबित 14 % डीए मिलने की उम्मीद लगाए कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को राज्य सरकार ने जोर का झटका दे दिया है। दिवाली पर बकाया डीए देने के आश्वाशन के बाद भी न तो कर्मचारियों को दिए जाने वाले डीए देने की घोषणा हुई और ना ही आदेश जारी हुए। इस तरह से राज्य के कर्मचारी ठगे से महसूस कर रहे है। 

ब्रेकिंग - शिक्षा विभाग का एक और ट्रांसफर सूचि जारी ,,, पैसा और पहुँच से लगातार हो रहे ट्रांसफर। 

लंबित डीए दिवाली पर देने था मिला था आश्वासन - प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के पदाधिकारियों के  मुताबिक एवं समाचार पत्रों एवं न्यूज़ पोर्टलों में चले खबर के मुताबिक राज्य के कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ता दिवाली में मिलने की जानकारी प्राप्त हुई थी। उम्मीद के मुताबिक राज्य सरकार ने किसी भी प्रकार की लंबित महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं किये। जिस कारण से राज्य के करीब 4 लाख कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। वैसे ही राज्य के कर्मचारी बहुत से अन्य राज्यों एवं केंद्र के महंगाई भत्ते के मामले में बहुत पीछे है।

ब्रेकिंग - 2023 में होगी सहायक शिक्षकों की पदोन्नति , देखें विवरण।  

केंद्र सरकार ने दी अपने कर्मचारियों को दिवाली की सौगात - एक ओर केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि कर दिवाली की सौगात दी। इस तरह से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत से बढकर 31 फीसदी पर पहुँच गई है। तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गणना जुलाई 2021 से की जाएगी। इस तरह से कर्मचारियों को तीन माह की एरियस भी मिलेगी। वही राज्य के कर्मचारी को पिछले बार 2 साल पुराना यानि जुलाई 2019 के महंगाई भत्ते को जुलाई 2021 से दी गई वे भी बगैर एरियस के। राज्य के कर्मचारियों में डीए नहीं मिलने से असंतोष पनपते जा रहा है। 

इसे भी देखें - 2021 की सम्पूर्ण अवकाश लिस्ट यहाँ देखें। 

महंगाई भत्ता हेतु होगा बड़ा आंदोलन - समाचार पत्रों एवं न्यूज़ पोर्टलों के माध्यम से पता चलता है कि महंगाई भत्ता नहीं मिलने से राज्य के कर्मचारी काफी नाराज एवं उदास है। वही कई कर्मचारी संगठन के द्वारा आंदोलन की बात भी की जा रही है। लेकिन अभी तक किसी भी संगठन ने खुलकर आंदोलन के सन्दर्भ में बयान जारी नहीं किया है। महंगाई भत्ता नहीं मिलने से राज्य के कर्मचारियों के इस महंगाई के दौर में भारी आर्थिक हानि उठाना पड़ रहा है।  ऊपर से महंगाई दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ रही है। 

इसे भी देखें - छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 , देखें शिक्षा विभाग का आदेश। 

केंद्र से 14% पीछे राज्य के कर्मचारी - प्रदेश के कर्मचारी केंद्र के कर्मचारी से महंगाई भत्ते के मामले में 14% पीछे है। जिस कारण से राज्य के कर्मचारियों को प्रतिमाह 2500 रु. से 8000 रु. प्रति माह नुकसान हो रहा है। राज्य सरकार ने दो साल बाद 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया है। अब राज्य के कर्मचारियों को जुलाई 2021 से 17 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जबकि केंद्र के कर्मचारी को जुलाई 2021 से 31 प्रतिशत डीए देने की आदेश जारी हो चुकी है। राज्य के सभी कर्मचारी संगठन यदि एकजुट होकर एक साथ राज्य शासन तक अपनी बात पहुंचाए तो संभवतः मांग जल्दी पूरा हो जाए। 

Post a Comment

0 Comments