सभी स्कूलों में तड़ित चालक लगाने के आदेश , 1 तड़ित चालक में 25 हजार रु. आएगी खर्च Order To Instal Lightning Drivers In School , 25 Thousand Rupees Will Be Spent

मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों में तड़ित चालक लगाने के दिए निर्देश , पर फंड नहीं , कहा से आएगा 25 हजार रु. Order To Instal Lightning Drivers In School , 25 Thousand Rupees Will Be Spent 

a2zkhabri.com बिलासपुर - हायर सेकेंडरी स्कूल मचखंडा में गाज गिरने से  की मौत और 10 बच्चे घायल हो गए थे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों में तड़ित चालक लगाने के आदेश जारी किये है। लेकिन इसके लिए फंड की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके पहले भी इस तरह की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है। तब भी स्कूलों में तड़ित चालक लगाने के निर्देश हुए थे। लेकिन फंड के आभाव या अन्य कारणों से इसका पालन आज तक नहीं  है। 

ब्रेकिंग - अब शिक्षकों की ऑनलाइन होगी मॉनिटरिंग , आदेश जारी। 

सोमवार को सीपत के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मचखंडा में बिजली गिरने के बच्चे की मौत  घटना को मुख्यमंत्री  ने गंभीरता  .उन्होंने प्रदेश के सभी स्कूलों में तड़ित चालक लगाने के निर्देश दिए है। यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी को भी प्राप्त हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में तड़ित चालक लगवाने निर्देश दिए है। 

ब्रेकिंग - सहायक शिक्षकों को जल्द मिलेगी सौगात, वेतन विसंगति होगी दूर। 

एक तड़ित चालक लगाने में खर्च होंगे 25 हजार - तड़ित चालक लगाने के लिए नियम - कायदे है। इसके लिए 6 से 8 फ़ीट के गहरा गड्ढा खोदना पड़ता है। जिसमे दो बाई दो कॉपर प्लेट लगाना पड़ता है। जिसमे से लोहे का तार अर्थिंग के रूप निकालना पड़ता है। वही गड्ढे में एक क्विंटल नमक एवं एक क्विंटल कोयले की आवश्यकता होती है।जिसे कई लेयरों में बिछाना पड़ता है। गड्ढे के ऊपर में नमी बनाए रखने  लिए रेट और मिटटी डालनी पड़ती है। अर्थिंग से लोहे का राड निकालकर बिल्डिंग से ऊँचा 14 फ़ीट तड़ित  चालक लगाना होता है। तड़ित चालक की रेंग 50 - 60 मीटर तक गिरने वाले बिजली को कैच करेगा। यह सिस्टम बनाने लगभग 25 हजार खर्च आएगा। 

ब्रेकिंग - स्थानीय छुट्टी सहित सम्पूर्ण अवकाश लिस्ट यहाँ देखें। 

तड़ित चालाक लगाने फंड नहीं , क्या शिक्षक अपने जेब से लगाएंगे 25 हजार - मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारीयों ने भी स्कूलों  चालक लगाने आदेश ,  लेकिन फंड नहीं है। ऐसे में क्या संभव है कि 25 हजार की लागत से  तड़ित चालक सभी स्कूलों में लग पायेगी। शहर के कई बड़े प्राइवेट स्कूलों  से ही तड़ित चालक है नहीं भी होगा तो निजी विद्यालय लगवा लेंगे।  प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बिना फंड के तड़ित चालक लगाना संभव नहीं है। 25 हजार का बजट भी बड़ा है जिसे एकत्र करपाना मुश्किल होगा। बजट के आभाव में यह आदेश भी ठंडा बस्ता में जाने  नहीं लगेगी। 

ब्रेकिंग - दशहरा , दिवाली छुट्टी का ऐलान , देखें कब से कब तक है छुट्टी। 

एस.के. प्रसाद , डीईओ - मुख्यमंत्री ने स्कूलों में तड़ित चालक लगाने निर्देश दिए है। यह आदेश स्कूलों को जारी  किए जा रहे है। इसमें फंड का कोई जिक्र नहीं है। तड़ित चालक स्कूलों को लगाना होगा। अधिक लागत आने पर शासन को जानकारी दी जाएगी। 

मुंगेली विकास खंड का आदेश देखें - 

Post a Comment

0 Comments