बिग ब्रेकिंग - मुख्यमंत्री का प्रेस कांफ्रेंस आज , कर्मचारियों को मिलेगी सौगात या सिर्फ सियासी मुद्दा CG CM Bhupesh Baghel Press Confrance Today

मुख्य मंत्री का दो मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस आज , कर्मचारियों को देंगे सौगात या फिर सिर्फ राजनीती की होगी बात CG CM Bhupesh Baghel Press Confrance Today 

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री आज दोपहर 1:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके साथ प्रदेश के दो और वरिष्ठ मंत्री माननीय रविंद्र चौबे और मंत्री मोहम्मद अकबर उपस्थित रहेंगे। प्रदेश में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के विवादित बोल के बाद पुरे प्रदेश में राजनीती गरम है। वही राज्य भर के 5 लाख कर्मचारी कल महंगाई भत्ते के मुद्दे पर आंदोलन किये थे। जिससे पुरे स्कूल , कार्यालयों एवं मंत्रालय में दिन भर ताले लटके थे। 

इसे भी देखें - प्रधान मंत्री मुद्रा लोन 50 हजार से 10 लाख तक पाएं , बिना गारंटी के। 

किन मुद्दों पर होगी प्रेस कांफ्रेंस - प्रेस कांफ्रेंस के मुद्दे तो अभी तक स्पष्ट और सार्वजनिक नहीं हुए है फिर भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डी पुरंदेश्वरी द्वारा दिए गए विवादित बयान के सम्बन्ध में प्रेस विज्ञप्ति करेंगे। साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को राज्य सरकार पिछले 3 वर्षो में एक भी सौगात नहीं दी है ऐसे में उम्मीद जताया जा रहा है की प्रदेश के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते की सौगात कही मिल जाए। क्योंकि प्रदेश सरकार के रवैये से राज्य भर के कर्मचारी नाराज है। 28 फीसदी महंगाई के मुद्दे पर पुरे राज्य के कर्मचारी कल आंदोलन में थे। 

ब्रेकिंग - चपरासी , स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक , ड्रेसर के 4000 पदों में नियमित भर्ती। 

प्रदेश के सियासी राजनीती में उबाल - भारतीय जनता पार्टी के तीन दिन के चिंतन शिविर के अंतिम दिन प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा था कि - भाजपा के जितने कार्यकर्ता है अगर पीछे मुड़कर थूकेंगे तो कांग्रेस का मंत्रिमंडल उस थूक में बह जायेगा , आने वाले चुनाव में आप उन्हें उखाड़ सकते है इस बयान के बाद प्रदेश के राजनीती की सियासत गरमा गई है। 

सीएम भूपेश बघेल ने डी पुरंदेश्वरी के बिगड़े बोल पर कहा था कि इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया दे , मुझे उम्मीद नहीं थी कि भारतीय जनता पार्टी में जाने के बाद उनकी यह मानसिक स्थिति हो गई है। 

ब्रेकिंग - 595 पदों में प्राध्यापक भर्ती , देखें विज्ञापन। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी। वह पहले हम लोगो के साथ थी। अर्जुन सिंह के साथ राज्य मंत्री थी तब तो वह ठीक ठाक थी। भारतीय जनता पार्टी में जाने के बाद उनकी यह स्थिति हो गई है। अगर आसमान पर थूकोगे तो खुद के मुँह पर ही गिरेगा। लगता है तीन दिन के चिंतन शिविर में उनके दिमाग से थूक ही निकला। 

वीडियो देखें - 

डी पुरंदेश्वरी द्वारा जारी विवादित बयान देखें। 

वीडियो स्रोत - लल्लूराम डॉट कॉम 

क्या कर्मचारियों को मिलेगी सौगात - प्रेस कांफ्रेंस की जानकारी होते ही प्रदेश के कर्मचारी संगठन भी सक्रीय हो गए है। महंगाई भत्ते की लगातार मांग कर रहे कर्मचारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से लंबित महंगाई भत्ते जारी करने की मांग कर रहे है। दोपहर 1:30 राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस से कर्मचारियों को सौगात मिलती है या फिर राजनीती के तीर निकलते है यह दोपहर को ही स्पष्ट हो पाएगा। 

Post a Comment

0 Comments