ब्रेकिंग - अधिकारियों को भी याद हो 20 तक पहाड़ा और पाठ्यक्रम संयुक्त संचालक का निर्देश Education Department Officials Should Also Come Up To 20 Tables And Syllabus Information

संयुक्त संचालक लोक शिक्षक संभाग सरगुजा का सख्त निर्देश ,शिक्षा विभाग के अधिकारीयों ( बीईओ, एबीईओ , ब्लाक समन्वयक, संकुल समन्वयक ) को 20 तक पहाड़ा और पाठ्यक्रम की होनी चाहिए जानकारी Education Department Officials Should Also Come Up To 20 Tables And Syllabus Information 

a2zkhabri.com सरगुजा - संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा ने अपने अधीन समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्यों , जिला मिशन समन्वयक , बीईओ , एबीईओ , संकुल समन्वयक , ब्लाक समन्वयक एवं अन्य विभागीय अधिकारीयों की बड़ी बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने संस्कृत के एक शिक्षक से श्लोक पूंछा लेकिन सम्बंधित शिक्षक एक भी श्लोक नहीं सुना सका। संयुक्त संचालक  को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल के निरीक्षण और अवलोकन करने वाले अधिकारी, कर्मचारी को अनिवार्य रूप से 20 तक के पहाड़ा और पाठ्यक्रम की जानकारी होने चाहिए। स्कूलों में पाठ्यक्रम से आधारित ही प्रश्न बच्चों से पूछें। 

इसे भी देखें - छ. ग. शिक्षक पात्रता परीक्षा CG TET 2021 ऑनलाइन आवेदन। 

पहाड़ा नहीं बताने पर एक इंक्रीमेंट रोकने की कही बात - संयुक्त संचालक ने साफ - साफ कहा कि जब अगली बैठक होगी तो मय किसी भी अधिकारी से 20 तक की पहाड़ा और पाठ्यक्रम की जानकारी पूछ  सकता हूँ। संयुक्त संचालक के कड़े फटकार के बाद विभागीय अधिकारी पहाड़ा पढ़ने और पाठ्यक्रम रटने में ब्यस्त है। साथ ही संयुक्त संचालक  पाठ्क्रम की जानकारी और पहाड़ा की जानकारी नहीं बताने पर सम्बंधित अधिकारियों के एक इंक्रीमेंट रोकने की बात की है। संयुक्त संचालक के फटकार के बाद विभाग में चर्चा जोरों पर है। 

बैठक के प्रमुख एजेंडा -

1. विद्यालय में कोई भी शिक्षक पठन - पाठन के लिए गाइड का उपयोग नहीं करेंगे। केवल एससीआरटी द्वारा जारी पाठ्य पुस्तक का ही उपयोग करेंगे। 

2. छात्रवास , आश्रम के सतत निरिक्षण करने की जानकारी दी साथ ही कहा कि टीम में महिला सदस्य भी हो। 

3. विद्यालय की मॉनिटरिंग - शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी , कर्मचारी उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार प्रति माह नियमित स्कूलों का निरिक्षण एवं अवलोकन करते रहेंगे। 

बिग ब्रेकिंग - कर्मचारियों को बड़ा झटका - दिवाली में नहीं मिलेगी बकाया डीए। 

4. शासन एवं विभाग के निर्देशानुसार पढ़ाई तुंहर द्वारा योजना का लगातार क्रियान्वयन करते रहना है। 

5. समुदाय एवं SMDC के सदस्यों को स्कूल से जोड़कर रखने का प्रयास लगातार जारी रहना चाहिए। 

6. बेसलाइन आकलन परीक्षा एवं ऑनलाइन एंट्री समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

7. जर्जर भवन , जर्जर छत के नीचे बच्चों को कोई भी शर्त में बैठाकर नहीं पढ़ाना है। जर्जर भवन को तोड़ने का नियमानुसार कार्यवाही कराना सुनिश्चित की जाए। 

इसे भी देखें - मध्यान भोजन योजना के नाम में बदलाव ,, अब पीएम पोषण योजना के नाम से जाना जायेगा। 

8. सभी अधिकारी पाठ्यक्रम का अध्ययन करके अवलोकन करने जाए और पाठ्यक्रम के आधार पर ही निरिक्षण करें। सिर्फ अधोसंरचना का ही निरिक्षण नहीं करें। 

9. सभी विषयों के प्रयोगशाला साफ - सुथरा हो।  विद्यालयों में कम 10 प्रयोग अवश्य होने चाहिए। 

10. गणितीय कौशल का विकास हेतु खेल - खेल में गतिविधि का आयोजन करें। इसके अलावा और स्कूल से सम्बंधित सभी कार्यों को अपडेट रखने निर्देश दिए है। 

ब्रेकिंग - तिमाही परीक्षा समय सारिणी जारी , 04 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा। 

संस्कृत के शिक्षक एक श्लोक नहीं सुना पाए - बैठक के दौरान संयुक्त संचालक ने संस्कृत विषय के एक शिक्षक से संस्कृत का श्लोक सुनाने कहा शिक्षक ने एक भी श्लोक नहीं सुना पाया। नाराज संयुक्त संचालक  कि क्या मै आप लोगो को निलंबित करू तभी अच्छे कार्य करेंगे ,,कृपया आप सभी अधिकारी 20 तक के पहाड़ा और पाठ्यक्रम को अच्छे से पढ़े और पढ़ने का बाद ही स्कूल जाएँ। अगली बैठक में मै किसी से भी 20 तक का पहाड़ा पूछूंगा यदि नहीं बता पाया तो एक इंक्रीमेंट रोक दूंगा। अधिकारी के सख्त तेवर की विभाग  चर्चा हो रही है। 

Post a Comment

0 Comments