स्वतंत्रता दिवस पर सीएम की प्रमुख 10 घोषणाएं Four New Districts And 18 Tahsils Announced In Chhattisgarh

मुख्य मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई घोषणाओं के साथ चार नए जिले और 18 नए तहसीलों का किया ऐलान Four New Districts And 18 Tahsils Announced In Chhattisgarh 

a2zkhabri.com रायपुर - मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई घोषणाएं कि , जिनमे प्रमुख रूप से 4 और नए जिले और 18 अन्य तहसीलों का ऐलान किया है। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण के बार राज्य को सम्बोधन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने 4 नए जिलों और 18 नए तहसीलों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रमुख 10 घोषणाओं की सूचि नीचे देखें - 

बड़ी खबर इसे भी देखें - 1440 पदों में सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, खेल शिक्षक की बम्पर भर्ती का भी हुआ ऐलान। 

इसे भी देखें - 10052 पदों में होगी शीघ्र भर्ती मुख्यमंत्री ने किया घोषणा, देखें विभागवार पद विवरण। 

4 नए जिलों और 18 नए तहसीलों की सूचि देखें - 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज स्वतंत्राता दिवस के मौके पर मनेन्द्रगढ़ , सक्ती , मोहला - मानपुर और सारंगढ़ - बिलाईगढ़ को नए जिले बनाने की घोषणा की है। इस तरह से अब प्रदेश में 28 जिलों से बढ़कर 32 जिले हो गए है। प्रदेश में नए जिलों के गठन के बाद विकास की दिशा और रप्तार पकड़ेगी। 

18 तहसीलों की सूचि - 

नए तहसीलों में नांदघाट, सीपत, बोदरी, बिहारपुर, सुहेला, चांदों, रघुनाथ नगर , डाओरा - कोचली , कोटमी - सकोला, सरिया, छाल, अजगरबहार, बरपाली, अहिवारा, सरोना, कोरर, बारसूर, धनोरा, मर्दापाल, अड़भार, गंगलुर, कुटरू, लालबहादुर नगर, एवं तोंगपाल को नया तहसील बनाया गया है। 

इसे भी देखें - तहसीलों में निकली बम्पर सरकारी नौकरी भर्ती। 

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्राता दिवस के अवसर पर राज्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते दो साल में 1 हजार 173 करोड़ का लघुवनोपज खरीदी की है। जो देश के कुल खरीदी का 74 प्रतिशत है। वही 263 नए धान खरीदी केंद्र खोले गए। 20 लाख से अधिक किसानों से 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई। वही किसानो के अंतर राशि को राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदान किया जा रहा है। 

इसे भी देखें - तत्काल ऐसे बनवाये निःशुल्क आयुष्मान कार्ड। 

प्रदेश में आज स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।  राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण किया वही अन्य मंत्री और संसदीय सचिवों ने प्रदेश के अलग - अलग जिला मुख्यालयों में किया। 75 वें स्वतंत्राता दिवस के मौके पर राज्य के मुख्य मंत्री ने प्रदेश वासियों को 4 नए जिले और 18 नए तहसीलों का सौगात दिया। 

प्रमुख 10 घोषणाएं देखें - 

1. 04 नए जिले और 18 नए तहसीलों की घोषणा। 

2. प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रवेश के आयु सीमा बंधन समाप्त। 

3. बिजली कंपनी में 2500 से अधिक कर्मियों की भर्ती। 

4. शिक्षा विभाग में 1440 पदों में भर्ती। 

5. बस्तर फाइटर्स के 2800 पदों में भर्ती। 

6. जिला मुख्यालय और नगर - निगम मंडल में मिनी माता उद्यान महिलाओं हेतु। 

7 .मुख्य मंत्री सस्ती दवा योजना का नाम अब धन्वन्तरि योजना होगा। 

8. 112 डायल सेवा का पुरे राज्य में विस्तार। 

9. 63 थाना भवनों का निर्माण स्वीकृति। 

10 . आबादी भूमि का हक दिलाने स्वामित्व योजना। 


Post a Comment

0 Comments