22 तहसीलों में 308 नियमित पदों में भर्ती CG Latest Government Job Vacancy 2021 - 22

छत्तीसगढ़ के 22 नई तहसीलों में 308 पदों में होगी भर्ती CG Rajasv Vibhag Latest Government Job Recruitment 2021 

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश में नवगठित 22 तहसीलों में बहुत जल्द 308 पदों की नियमित सरकारी नौकरी भर्ती प्रारम्भ होने वाली है। उक्त भर्ती हेतु राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी 22 नए तहसीलों हेतु 308 पदों में भर्ती हेतु पद स्वीकृति जारी कर दी है। उक्त भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव श्री शत्रुहन यादव ने गत पिछले दिनों आदेश भी जारी कर दिए है। 

ब्रेकिंग - चपरासी, स्टाफ नर्स, ड्रेसर, ग्रामीण संयोजक के 4000 पदों में रेगुलर भर्ती। 

पद स्वीकृति एवं आदेश देखें - 

छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार प्रदेश में नव निर्मित 22 तहसीलों हेतु 14 - 14 पद निर्धारित कर सेटअप जारी की गई है। जारी सेटअप अनुसार तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक ग्रेड , 02 एवं 03 ( नायब नाजिर, सहायक नाजिर, कानूनगो, सहायक कानूनगो ) , वाहन चालाक, स्टेनो , भृत्य सहित 14 - 14 पद निर्धारित हुई है। 

इसे भी देखें - छत्तीसगढ़ पीएचई विभाग , जलजीवन मिशन 464 पदों में बम्पर भर्ती। 

निम्न नवगठित 22 तहसीलों में होगी भर्ती देखें सूचि - 

राज्य शासन द्वारा जारी स्वीकृत नई तहसीलों की सूचि निम्नानुसार है - अर्जुन्दा, भखारा, गोबरा नवापारा , खरोरा , गंडई , हरदीबाजार , दर्री , गादीरास, बम्हनीडीह, बाराद्वार, केल्हारी, लटोरी, लालपुर, बोरी , भिलाई- 3 , रामचंद्रपुर, सामरी , संकरी, रतनपुर, बेलगहना , सन्ना एवं  दरिमा। 

निम्न पदों में होगी भर्ती , देखें विवरण - 

     तहसीलदार 

     नायब तहसीलदार 

     नायब नाजिर, केशियर / सहायक ग्रेड 02 

     सहायक नायब नाजिर / सहायक ग्रेड 03 

     वासिल बाकी नवीस / सहायक ग्रेड 02  

     सहायक वासिल बाकी नवीस / सहायक ग्रेड 03 

     वाचक तहसीलदार 

     स्टेनो टायपिस्ट 

     सहायक ग्रेड 03 

     कानूनगो / सहायक ग्रेड 02 

     सहायक कानूनगो / सहायक ग्रेड 03 

     भृत्य 

     वाहन चालाक 

     कुलपद - 308 

बेरोजगारों को जगी उम्मीद - बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए योग्यताधारी बेरोजगार अभ्यर्थियों को उक्त पदों में चयन हेतु कड़ी मेहनत करनी होगी। बेरोजगारों की संख्या के अनुपात में यह पद संख्या भले ही बहुत कम हो , लेकिन मेहनती और योग्यताधारी अभ्यर्थियों के पास सरकारी नौकरी पाने का उम्मीद अवश्य जगी होगी। उक्त भर्ती प्रक्रिया का आयोजन संभवतः छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा लिया जा सकता है। 

विभाग द्वारा जारी विज्ञापन डाउनलोड - 

Post a Comment

4 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)