सेतु पाठ्यक्रम पंजीयन एवं सभी कक्षाओं का प्रशिक्षण लिंक यहाँ देखें CG Setu Pathykram Online Registration And Prashikshan Link 2021 - 22

प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के सभी शिक्षकों का ऑनलाइन सेतु पाठ्यक्रम प्रशिक्षण में पंजीयन अनिवार्य CG Setu Pathykram Online Prashikshan 2021 - 22 

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में एक बार फिर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षकों का 30 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण यूट्यूब  से होने जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण 21 जून प्रारम्भ हो रही है, जिसमे प्राथमिक और मिडिल स्कूल के सभी शिक्षकों का पंजीयन अनिवार्य है। सेतु पाठ्यक्रम में आप नीचे दिए गए गूगल फार्म को भरकर दिए गए निर्देशानुसार सबमिट करें जिससे आपका पंजीयन हो जायेगा। पंजीयन की प्रक्रिया को आप नीचे स्टेप बाय स्टेप देखकर समझ सकते है। पंजीयन लिंक एवं सभी कक्षाओं का प्रशिक्षण लिंक इसी पोस्ट में उपलब्ध है। कृपया अंत तक अवश्य पढ़ें। 

पंजीयन प्रक्रिया को सबसे पहले देखें और समझें - 

सेतु पाठ्यक्रम क्या है - यह एक 30 दिवसीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम है। जिसे शिक्षा सत्र 2021 - 22 हेतु तैयार किया गया है। इस प्रशिक्षण को प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण हेतु कक्षावार एवं अलग - अलग तिथि निर्धारित है जिसे यूट्यूब लिंक के माध्यम से जुड़कर 21 जून से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।

इसे भी देखें- वेतन विसंगति के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री से चर्चा, सहायक शिक्षकों को जल्द मिलेगी सौगात।  

इसे भी देखें - जुलाई से स्कूल खोलने की तैयारी। 

जैसे की आप जानते है की प्रदेश में अभी कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद है और शालाओं में अध्यापन कार्य बंद है। ऐसे में शिक्षकों को नवीन जानकारी , नई टेक्नोलॉजी सहित बच्चों के लाभ हेतु विभिन्न गतिविधियों से जोड़े रखने , जानकारियों  प्रदान करने हेतु समय - समय पर इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 

सेतु पाठ्यक्रम में पंजीयन -

 

सभी शिक्षकों को गूगल फार्म के माध्यम से पंजीयन करना होगा। चुकी यह प्रशिक्षण 21 जून से शुरू हो रही है अतः संभवतः आज ही पंजीयन कर लें। पंजीयन का लिंक नीचे दिया गया है उससे आप डायरेक्ट गूगल फार्म को भरकर सबमिट कर सकते है। पंजीयन प्रक्रिया को सबसे पहले आप क्रमशः समझें - 

स्टेप 01 - सबसे पहले अपने मोबाइल के माध्यम से गूगल फॉर्म लिंक को ओपन करें। गूगल फॉर्म लिंक नीचे उपलब्ध है। उक्त लिंक को ओपन करते ही आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा जिसमे चाही गई सभी जानकारी  को भरें। कक्षा के कालम में आप अधिकतम 2 कक्षा दर्ज कर सकते है। अब आपको next पर क्लीक करनी है। 

स्टेप 02 - अब आपके सामने प्रशिक्षण में पंजीयन करें फार्म ओपन हो जायेगा। अब आप जिस कक्षा के प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते है उसे टिक करलिंक को कॉपी कर लें। आप जिस कक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है उस कक्षा के यूट्यूब लिंक को कॉपी कर व्हाट्सप्प अथवा अन्य जगह स्टोर कर रख ले।  फिर इसी लिंक पर निर्धारित तिथि और समय पर जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।) अंत में आप Submit पर क्लिक करें जिससे आपका पंजीयन रेकार्ड हो जाएगा। 

निर्धारित तिथि और समय पर कॉपी किये गए लिंक को ओपन करें और प्रशिक्षण लेना शुरू करें। कक्षा 1 से 8 तक के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य है। इस सम्बन्ध में SCERT से समस्त जिला शिक्षा अधिकारीयों को आदेश  जारी हो चुके है। 

सबसे पहले आप पंजीयन करले उसके बाद नीचे दिए गए प्रशिक्षण लिंक पर निर्धारित तिथि और समय पर जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। 

पंजीयन लिंक नीचे देखें- 

👉सेतु पाठ्यक्रम में पंजीयन हेतु डायरेक्ट गूगल फार्म लिंक हेतु यहाँ ओपन करें। 

प्रशिक्षण लिंक -

कक्षा 2 री प्रशिक्षण लिंक। 

कक्षा 3री प्रशिक्षण लिंक। 

कक्षा 4 थी प्रशिक्षण लिंक। 

कक्षा 5 वीं प्रशिक्षण लिंक। 

कक्षा 6 से 8 हिंदी प्रशिक्षण लिंक। 

कक्षा 6 से 8 इंग्लिश प्रशिक्षण लिंक। 

कक्षा 6 से 8 गणित प्रशिक्षण लिंक। 

कक्षा 6 से 8 विज्ञान  प्रशिक्षण लिंक। 

कक्षा 6 से 8 सामाजिक विज्ञान  प्रशिक्षण लिंक। 

कक्षा 6 से 8 संस्कृत प्रशिक्षण लिंक। 

Post a Comment

0 Comments