शिक्षा विभाग के सभी पदों पर होगी पदोन्नति, प्रमुख सचिव ने 31 मार्च तक पदोन्नति करने जिला शिक्षा अधिकारीयों को दिए निर्देश CG School Department Promotion List 2021
नए शिक्षा सत्र से प्रदेश के सभी स्कूलों को प्रभारी प्राचार्यों से मुक्ति मिल जाएगी , सरकार के इस पहल पर कोई आर्थिक बोझ पड़ने वाला नहीं है , इसी लिए प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के आला अधिकारीयों ने बताया कि प्रदेश में पदोन्नति के लिए करीब 7000 व्याख्याता दावेदार है।
अन्य विभागीय खबर -
नियमित स्कूल खोलने के सम्बन्ध में 13 फरवरी को होगा केबिनेट मीटिंग।
डीए में होगी 4 फीसदी की बढ़ोतरी।
संकुल समन्वयक भर्ती , आवेदन तिथि में वृद्धि।
रेगुलर शिक्षकों की होगी 4000 पदों में होगी पुनः भर्ती।
पदोन्नति के बाद विभाग के ओर से 25 फीसदी वोटिंग लिस्ट भी जारी की जाएगी। इस सूचि से उन पदों को भरा जायेगा , जहाँ पदोन्नति के बाद भी शिक्षक ज्वाइन नहीं करते। बताया जा रहा है कि पदोन्नति सूचि में वे व्याख्याता आएंगे , जो अगले पांच साल में रिटायर हो रहे है। दरअसल व्याख्याता संघ ने पिछले दिनों मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी।
इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने बताया कि पदोन्नति के लिए वे भाजपा सरकार में भी संघर्षरत रहे है। पदोन्नति के बाद भी सरकार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं आएगा , क्योंकि सभी पदोन्नति के बराबर वेतन प्राप्त कर रहे है। मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा सचिव से रिपोर्ट मंगाई है।
क्या एलबी संवर्ग की भी होगी पदोन्नति - संविलियन पश्चात भी एलबी संवर्ग के शिक्षक विभिन्न जायज मांगो के लिए अभी भी संघर्षरत है , और लगातार उच्च अधिकारीयों एवं शासन से संपर्क कर पदोन्नति, क्रमोन्नति एवं वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को पूर्ण करने निवेदन कर रहे है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी पदोन्नति के सम्बन्ध में आदेश से शिक्षक एलबी संवर्ग को भी क्या शामिल किया जायेगा यह स्पष्ट नहीं है। किन्तु पदाधिकारियों एवं अधिकारीयों से चर्चा से पता चल रहा है की इस बार भी एलबी संवर्ग के शिक्षक निराश होंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश -

0 Comments