ब्रेकिंग - छ.ग. छात्रावास अधीक्षक, शिक्षक, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक सहित अन्य रेगुलर 3692 पदों में होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी CG School Teachers Recruitment Post - 3692

 शिक्षा मंत्री ने दिया बयान प्रदेश में और होगा 3692 रेगुलर शिक्षकों के पदों में सीधी भर्ती , CG Regular Shikshak Bharti 2021 


a2zkhabri.com / CG Teachers Recruitment 2021 - मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित आज राज्य स्तरीय बैठक में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया की प्रदेश में संचालित एकलब्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 3692 रेगुलर शिक्षकों की नियुक्ति की जायगी ,साथ ही पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भी पदों को भरे जायेंगे। उन्होंने बताया की प्रदेश में संचालित एकलब्य आदर्श आवासीय विद्यालय में नवीन सेटअप अनुसार सभी स्कूलों में 20 - 20 शिक्षकों की पदस्थापना किया जायेगा। माननीय मंत्री जी ने यह जानकारी राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति संचालक मंडल की बैठक में बताया। 

अन्य प्रमुख खबर इसे भी अवश्य देखें- 


छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग सब इंस्पेक्टर भर्ती। 

छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक भर्ती , देखें विवरण। 

छत्तीसगढ़ व्यापम पटवारी के पदों में होगी भर्ती। 

एकलब्य आदर्श आवासीय विद्यालय में निम्न पदों में होगी भर्ती - 

     प्राचार्य 

     उप प्राचार्य 

     पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पीजीटी 

     ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर टीजीटी 

     ग्रंथपाल 

     संगीत शिक्षक 

     कला शिक्षक 

     शारीरिक शिक्षक 

     विशेष शिक्षक 

     छात्र परामर्शदाता 

     प्रयोगशाला सहायक 

     तकनिकी सहायक 

     लेखापाल 

     कार्यालय अधीक्षक 

     शैक्षणिक एवं व्यावसायिक मार्गदर्शक 

     छात्रावास अधीक्षक 

     केयर टेकर 

     वरिष्ठ सचिवालय सहायक 

     कनिष्ठ सचिवालय सहायक 

     और चिकित्सा परिचायक के पदों पर जिला स्तरीय भर्ती की जाएगी। 

बैठक में बताया गया कि भारत सरकार जनजातीय कार्य द्वारा सीसीडी योजना अंतर्गत प्रदेश में पिछड़ी विशेष जनजाति के लिए 10 आवासीय विद्यालय स्वीकृत किये गए थे। पहले इन आवासीय विद्यालय में 100 सीट थी। पहले इसमें 6 वीं से 10 वीं तक के छात्र हेतु संचालित हो रहे थे जिसमे अब कक्षा 1 से 5 तक को भी शामिल किया गया है। जिस कारण से सीट संख्या 200 हो गई है। 

सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास डीडी सिंह ने कहा की एकलब्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाय। प्रदेश में संचालित इन आवासीय विद्यालयों में अधोसंरचना, शैक्षणिक गतिविधि, परीक्षा परिणाम स्टाफ आदि की रैंकिंग की जाय। कम रैकिंग वाले छात्रों को की समस्यायों को दूर किया जाय। अन्य प्रदेशों की अच्छे स्कूलों की शैक्षणिक भ्रमण किया जाए। बैठक में संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास श्रीमती सम्मी आबिदी सहित संचालक मंडल में शामिल सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments