14580 पदों में रेगुलर शिक्षक भर्ती, नई चयन सूचि जारी CG Regular Teacher Bharti Post 14580

लोकशिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़  रेगुलर शिक्षक भर्ती नई चयन सूचि जारी CG Regular Teacher Recruitment  Post 14580 


रायपुर a2zkhabri.com - छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय ने 14580 पदों में रेगुलर शिक्षक भर्ती के तहत आज व्याख्याता के प्रावधिक चयन सूचि जारी कर दिए है , उक्त सूचि को आप नीचे दिए गए लिंक से सीधे डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है। ज्ञात हो की प्रदेश में पिछले 2 वर्षों से 14580 पदों में रेगुलर शिक्षक भर्ती जिसमे सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता के पदों में भर्ती प्रक्रिया जारी है जो अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है। 

निम्न पदों में  हो रही है रेगुलर भर्ती - 

       सहायक शिक्षक 

       सहायक शिक्षक प्रयोगशाला 

       व्यायाम शिक्षक 

       अंग्रेजी माध्यम शिक्षक 

       शिक्षक 

       व्याख्याता 

      कुलपद - 14580 

छत्तीसगढ़ लोक शक्षण संचनालय द्वारा जारी आदेश, सूचि अनुसार व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा परिणाम को आरक्षण नियमों का पालन करते हुए प्रावधिक चयन सूचि जारी किया गया है। जारी चयन सूचि अनुसार विज्ञापन में दिए गए अर्हता की पूर्ति करने वाले अभ्यर्थियों की प्रावधिक चयन सूचि जारी किया जा रहा है , हालांकि सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक सभी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अर्हता को प्राप्त करना अनिवार्य होगा। 

चयनित अभ्यर्थियों को अपने समस्त आवश्यक दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सत्यापन हेतु अलग से तिथि जारी किया जायेगा जिसकी सुचना डाक के माध्यम से दी जाएगी। सभी विषयों की चयन सूचि, प्रावधिक चयन सूचि सहित सभी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट a2zkhabri.com  पर नियमित रूप से विजिट कर सकते है। 

लोक शिक्षण संचनालय द्वारा जारी व्याख्याता संवर्ग के प्रावधिक चयन सूचि नीचे डाउनलोड करें - 

व्याख्याता अंग्रेजी टी संवर्ग मेरिट सूचि यहाँ देखें। 

व्याख्याता अंग्रेजी ई संवर्ग मेरिट सूचि यहाँ देखें। 

अन्य प्रमुख खबर - 

छत्तीसगढ़ में 595 सहायक प्राध्यापकों की होगी सीधी भर्ती , देखें विवरण यहाँ। 

शिक्षकों की पदोन्नति और समयमान वेतनमान अक्टूबर अंत तक आदेश जारी। 

1998 से कार्यरत शिक्षाकर्मियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, कोर्ट का नोटिस, आदेश जारी। 

Post a Comment

0 Comments