छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग सहायक प्राध्यापक के 595 पदों में सीधी भर्ती CG Assistant Professor Recruitment 2021
a2zkhabri.com रायपुर - उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक के पदों में जाने के योग्यताधारी अभ्यर्थियों के पास सीधी भर्ती के माध्यम से जाने का सुनहरा अवसर है। राज्य निर्माण के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों , प्राध्यापकों के 595 पदों पर सीधी भर्ती होगी। उच्च शिक्षा विभाग से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC को इसके लिए प्रस्ताव मिलें है।
प्रोफेसरों के पदों में सीधी भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। इन पदों के लिए पुरे देश से आवेदन आने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के करीब 400 पदों पर अफसरों की भर्ती होने वाली है। इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पास कई विभागों के प्रस्ताव आ चुके है। इस तरह से प्रदेश में अगले 6 माह में लगभग 1000 पदों पर भर्ती होगी।
विभाग वार पद विवरण प्रस्ताव -
उच्च शिक्षा - प्राध्यापक - 595 पद
वन विभाग - संयुक्त वन सेवा भर्ती - 178 पद
गृह विभाग - लोक अभियोजन अधिकारी - 70 पद
उच्च शिक्षा - कुल सचिव एवं कुल उपसचिव - 12 पद
गृह विभाग - वैज्ञानिक अधिकारी - 17 पद
श्रम विभाग - सहायक संचालक - 05 पद
ग्रामोद्योग विभाग - सहायक संचालक - 01 पद
तकनिकी शिक्षा - प्राचार्य - 01 पद
अन्य विभाग - राज्य सिविल सेवा 2020 - 100 से अधिक पद
छत्तीसगढ़ राज्य में 8 निजी एवं 8 सरकारी विश्वविद्यालय है। इनमे से अभी तक 6 विश्वविद्यालयों की ग्रेडिंग हो चुकी है। इसी तरह 574 कालेजों में से 126 कालेजों की ही नैक ग्रेडिंग हुई है। पिछले 20 सालों से प्रोफेसरों के स्वीकृत रिक्त पदों पर सीधी भर्ती नहीं हो पायी है।
अन्य प्रमुख खबर इसे भी अवश्य पढ़ें -
छत्तीसगढ़ सब इन्स्पेक्टर भर्ती 2021
छत्तीसगढ़ व्यापम लेगी छात्रावास अधीक्षक के पदों में भर्ती।
छत्तीसगढ़ पटवारी के 250 पदों में होगी सीधी भर्ती।
0 Comments