बिग ब्रेकिंग - महेंद्र सिंह धोनी ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास, फैन्स में बड़ी निराशा MS Dhoni Ne Liya Cricket Se Sanyas

 महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा 39 वर्ष की आयु में लिया सन्यास MS Dhoni International Cricket Retired 

a2zkhabri.com - भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। अब भारतीय टीम की जर्सी में महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। सन्यास के ऐलान की घोषणा करते ही उनके चाहने वाले सभी क्रिकेट प्रेमियों में भारी निराशा का माहौल छाया हुआ है। 

आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे - उनके चाहने वाले के लिए एक खुशखबरी भी है अभी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अभी खेलेंगे। अंतराष्ट्रीय मैचों में न सही उनके चाहने वाले आईपीएल मैच में उनके चौके छक्के का आनंद लेंगे। 

39 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने पहले से ही टेस्ट मैचों से सन्यास ले चुके है। हालाँकि वे अभी एकदिवसीय एवं टी - 20 मैच खेल रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय फार्मेट के सभी तीनो प्रारूपों में कप्तानी कर चुके है। महेंद्र सिंह धोनी के नाम कई कीर्तिमान स्थापित है। 

2011 में दिलाया वर्ल्ड कप - महेंद्र सिंह धोनी ने सन 1984 के बाद सन 2011 में भारतीय टीम को अपने कप्तानी में वर्ल्ड कप जितवाए थे। धोनी ने अपने कप्तानी में बड़े - बड़े सीरीज भी जितने का कीर्तिमान स्थापित कर चुके है। 

बता दे की महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी झारखण्ड रांची के एक राजपुर परिवार में सन 1981 में उनका जन्म हुआ था। उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री एवं राजीव गाँधी खेल रत्न से पुरस्कृत है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम एकदिवसीय फार्मेट के सबसे सफल कप्तान है। 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 50 - 50 ओवर का वर्ल्ड कप , 2007 में सबसे पहला टी- 20 वर्ल्ड कप एवं चैम्पियन ट्राफी भी जित चुके है। ऐसा उपलब्धि हासिल करने वाले वे विश्व के पहले कप्तान है। 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी - 

मोबाइल टावर फ्रॉड से ऐसे बचे कइयों को बना चुके अपना शिकार। 

प्रधान मंत्री सम्मान निधि की राशि सभी के खाते में हुआ जारी। 

स्कूल खुलेगी 1 तारीख से आदेश हुआ जारी। 

प्रधानमंत्री आवास योजना नई लिस्ट जारी देखें अपना नाम। 

Post a Comment

0 Comments