शिक्षक अब 14 अगस्त तक बच्चों के घर जाकर बाँटेंगे गणवेश CG School Ganvesh Vitran 2020 - 21

लोकशिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से आदेश जारी अब बच्चो के घर - घर जाकर शिक्षक बाँटेंगे गणवेश CG School Ganvesh Vitran 2020 


CG School Ganvesh Vitran 2020 - 21 छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 1 ली से 8 वीं तक पढ़ने वाले सभी बच्चों को 14 अगस्त 2020 तक निःशुल्क गणवेश वितरण हेतु आदेश छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी किया जा चूका है। सत्र 2020 - 21 में अध्ययनरत सभी पात्र छात्र - छात्राओं को गणवेश वितरण करना अनिवार्य होगा। गणवेश वितरण से सम्बंधित विस्तृत दिशा निर्देश भी लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किये है। 


शिक्षक बच्चों के घर पहुंचाएंगे गणवेश - प्रदेश में कोरोना वायरस के महामारी के चलते इस बार कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी बच्चों को उनके घर में गणवेश पहुंचाकर दिया जायेगा। इससे पहले भी बच्चों को 45 दिनों के सूखा राशन 16 जून से 10 अगस्त तक का घर पहुँचाकर देने का आदेश जारी हुआ है। 

गणवेश वितरण से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्देश नीचे डाउनलोड करें - 

1. गणवेश वितरण बच्चो के घर - घर जाकर किया जावे। 

2. प्रत्येक संस्था द्वारा वितरण पंजी का संधारण किया जाये। 

3. पंजी में कक्षावार , विद्यार्थिवार ( 2 सेट ) गणवेश वितरण की प्रविष्टि की जावे। 

4. गणवेश वितरण पंजी में प्राप्तकर्ता विद्यार्थी, पालक, वितरणकर्ता शिक्षक तथा सम्बंधित वार्ड के पंच ,सरपंच, पार्षदएवं पंचायत प्रतिनिधि के हस्ताक्षर अवश्य लेवें। 

5. गणवेश वितरण से पहले पालकों, बच्चों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को अवश्य सूचित करें ताकि उच्च कार्यालय द्वारा गणवेश वितरण पंजी का निरीक्षण किया जा सके। 

6. इसी तरह संकुल एवं विकासखंड स्तर पर भी छत्तीसगढ़ हाथकरघा संघ द्वारा प्राप्त एवं वितरित की गयी गणवेशों की जानकारी पूर्व में प्रेषित पत्रानुसार अनिवार्य संधारित किया जाये। 

7. प्रत्येक संकुल समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, तथा संकुल संचालक अपने कार्यस्थल  संस्थाओं में वितरित गणवेशों की वस्तुस्थिति एवं गुणवत्ता की जाँच हेतु आकस्मिक निरिक्षण करेंगे। 

8. जिला शिक्षा अधिकारी , जिला मिशन समन्वयक, संयुक्त संचालक वितरण पश्चात् जिलों में वितरण कार्य का भली भांति परिक्षण कर ही वितरण पूर्ण होने के पश्चात्  प्रमाण पत्र अनिवार्यतः 10 दिवस के भीतर संचालनालय  भेजेंगे। 

9.  निःशुल्क गणवेश की प्राप्ति एवं वितरण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी जिसके एंट्री के सम्बन्ध में जानकारी पृथक से भेजी जाएगी। 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे देखें - 




Post a Comment

0 Comments