अनलॉक के पहले दिन कोरोना का विकराल रूप ली 10 लोगो की जान जानिए लेटेस्ट अपडेट CG Corona Latest Apdate 2020
Corona Latest Apdate 2020 - अनलॉक के पहले दिन जहाँ सड़कों पर भारी चहल पहल के साथ भीड़ दिखाई दी तो वही रायपुर के चार और बलौदाबाजार में 5 माह के बच्चे सहित कुल 10 लोगो की जान लेली। प्रदेश में पहली बार कोरोना ने एक साथ 10 लोगो की जान ली है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक एवं सीएमएचओ कार्यालय के समीप अर्जुन नगर बस्ती में 37 संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है।
इसे भी देखें-
प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत देखें अपना नाम 1 लाख 57 हजार मकान बनाने लक्ष्य।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में आज कोरोना के कुल 398 मरीज सामने आये। इनमे अकेले रायपुर से 154, दुर्ग से 28, बिलासपुर से 87, कांकेर में 26, रायगढ़ में 18, राजनांदगाव में १९,बलौदाबाजार एवं नारायणपुर में कुल 9 - 9 मरीज, महासमुंद से 6,सूरजपुर,सुकमा एवं जशपुर से 5 - 5, जांजगीर चाम्पा एवं बस्तर में 4 - 4, कोरिया, गरियाबंद में 03- 03,बालोद, बेमेतरा, मुंगेली और दंतेवाड़ा में 02-02 मरीज, कोरबा, कवर्धा, धमतरी,गौरेल-पेंड्रा-मरवाही और सरगुजा में 01- 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की गयी।
इसे भी देखें-
कालेजों में प्रवेश प्रारम्भ मोबाइल से करें आवेदन।
केंद्रीय जेल में 60 संक्रमित - केंद्रीय जेल में अब तक कोरोना के 60 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। इसमें कैदी, प्रहरी एवं उनके परिजन शामिल है। केंद्रीय जेल में कोरोना संक्रमण को देखते हुए आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 50 कैदियों की सेम्पल ली गयी।
कोरोना मरीजों हेतु 493 बिस्तर तैयार - कोरोना संक्रमितों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 493 बेड तैयार कर ली है। इसमें संभागीय कोविड हॉस्पिटल, सिम्स के अलावा,5 कोविड हेल्थ सेंटर संचालित किये जा रहे है। जिले में पहले केवल 100 बिस्तर का संभागीय कोविड हॉस्पिटल संचालित हो रहा था। मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें भर्ती करने में परेशानी होने लगी तब 493 बिस्तर और तैयार किया गया।
इसे भी देखें-
देश में हालत बेकाबू - देश में जिस तरह से प्रतिदिन लगभग 60 हजार कोरोना मरीज मिल रहे है उससे हालात बेकाबू होते जा रही है। देश में आज सारे रेकार्ड तोड़ते हुए 62 हजार से अधिक कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 13.78 लाख है वही 6.50 लाख के करीब मरीजों का अलग - अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।
इसे भी देखें-
शौचालय निर्माण हेतु करें आवेदन तुरंत मिलेगा 12000 रु.
मृतकों की संख्या 42000 पर पहुंची - देश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 42000 के करीब पहुँच गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 886 लोगो की जान गयी है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या भयंकर रफ़्तार से बढ़ रही है। जहाँ केवल 21 दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख से 20 लाख पहुँच गयी है। पुरे विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या अमेरिका में है जहाँ 50 लाख को संख्या पार कर गयी है। जबकि एक लाख 62 हजार से अधिक लोगो की मृत्यु हो चुकी है।
0 Comments