ब्रेकिंग - 23 से 31 तक पूर्ण लाक डाउन Lock Down Corona Virus

कोरोना वायरस के चलते एक बार पुनः लाक डाउन की तैयारी 23 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉक डाउन Lock Down Breaking Corona Virus 


बिलासपुर - कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि के कारण जिला प्रशासन सोमवार को लाक डाउन की सुचना जारी करने का निर्णय लिया है। राज्य शासन से जारी निर्देशानुसार अब 72 घंटे पहले सूचित / आदेश जारी कर ही पूर्ण लाक डाउन किया जा सकता है। आज आदेश जारी होते ही गुरुवार से अगले 7 दिनों के लिए लॉक डाउन चालू हो जायेगा। प्रतिबन्ध केवल नगर निगम सीमा में लागु होगा। नगर निगम क्षेत्र से बाहर सभी गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी। 


पिछले कुछ समय से प्रदेश सहित शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में भारी संख्या में वृद्धि हो रही है जिससे पुनः लाक डाउन करने की मांग भी जोर पकड़ रही है। गोल बाजार, जूना बिलासपुर , बृहस्पति बाजार के पास चंद्रा पार्क जैसी घनी आबादी वाली जगहों में मरीज मिलने से शहर के लोगो में भय का माहौल है। घनी बस्ती में मरीज मिलने से इनके तीव्र फैलाव की आशंका है। 


शासन प्रशासन स्थिति को नियंत्रण से बाहर हो उससे पहले ही एक बार पुनः 7 दिनों के लिए लॉक डाउन करने की तैयारी कर ली है। राज्य शासन के निर्देशानुसार अचानक से लॉक डाउन नहीं लगाया जायेगा, लॉक डाउन की सुचना 72 घंटे पहले देना अनिवार्य है। सुचना देने का उद्देश्य यह है की लोग अपनी जरुरत का सामान खरीद सके और अचानक लगने वाली भीड़ से बचा जा सके। 

आज जारी होंगे आदेश - शासन द्वारा रविवार को स्थिति का जायजा लेने के बाद आज आदेश जारी करने का अधिकृत निर्णय लिया है। आज आदेश जारी होते ही बुधवार रात से प्रतिबन्ध लागू हो जायेगा और गुरुवार से लॉक डाउन चालू हो जायेगा। एक सप्ताह के लिए निगम क्षेत्र में जरुरी गतिविधियों को छोड़कर बाकी सभी चीजों पर पूर्णतः प्रतिबन्ध होगा। 


क्यों लगा रहे प्रतिबन्ध - कोरोना संक्रमितों की संख्या शहर में लगातार बढ़ती जा रही है। एक दूसरे के संपर्क में आने के कारण संक्रमण लगातार फ़ैल रहा है। शहर में ऐसे कई मामले आये है जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इसके बाद भी वे संक्रमित हो गए। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से वे कोरोना के चपेट में आ गए। प्रशासन 7 दिनों तक प्रतिबन्ध लगाकर शहर में कोरोना का चैन तोड़ने का प्रयास कर रही है। यदि सफल हुए तो निश्चित ही मरीजों की संख्या में कमी आएगी। 


मुंगेली में आज होगी बैठक - लॉक डाउन को लेकर मुंगेली जिला प्रशासन सोमवार को शहर के बुद्धजीवियों, व्यापारियों और कुछ खास शहरवासियों की बैठक आयोजित कर रहा है। उक्त बैठक में लॉक डाउन के सन्दर्भ में चर्चा होगी इसके बाद प्रशासन अपना निर्णय लेगी। पिछले कुछ समय से जिला में कोरोना मरीज नहीं मिलने से फील हाल अभी लॉक डाउन की स्थिति बनते नहीं दिख रही है। फिर भी आज के बैठक के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। 

ये रहेंगे बंद -
       सरकारी कार्यालयों में एक तिहाई स्टाफों की उपस्थिति रहेगी। 
       शराब दुकान। 
       अति आवश्यक दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकान। 
       शहर में आना जाना प्रतिबन्ध रहेगा। 
       शहर के सभी सार्वजानिक स्थल बंद रहेगा। 

ये रहेगी खुला - 
       सब्जी दुकानपेट्रोल पम्प 
       दवाई दुकान 
       अस्पताल 
       किराना दुकान 
       डेयरी

Post a Comment

0 Comments