आज से खुलेंगे स्कूल,, शिक्षा सत्र 2022 - 23 हेतु शैक्षणिक कलेण्डर एवं स्कूल समय सारिणी जारी Education Session 2022 - 23 Academic Calendar And School Time Table released

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षिक कलेण्डर 2022 - 23 एवं प्राथमिक से हायर सेकेंडरी स्कूल तक शाला संचालन समय सारिणी किया जारी Education Session 2022 - 23 Academic Calendar And School Time Table released 

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर ने शिक्षा सत्र 2022 - 23 हेतु शैक्षणिक कैलेण्डर जारी कर दिया है। जारी शैक्षणिक कैलेण्डर अनुसार 16 जून 2022 से नए सत्र की शुरुआत होगी। वही अप्रैल 2023 में वार्षिक परीक्षा का समापन एवं परीक्षा परिणाम जारी होंगे। 01 मई 2023 से 15 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश एवं समर कैम्प आयोजन किए जाएंगे।

भीषण गर्मी - स्कूलों के छुट्टी में 10 दिनों की वृद्धि ,,,

शाला संचालन समय सारिणी भी हुए जारी - छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक कैलेण्डर 2022 - 23 के साथ - साथ प्रायमरी स्कूल , पूर्व माध्यमिक स्कूल , हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल तक के कक्षाओं हेतु शाला समय सारिणी भी जारी किया है। प्राथमिक स्कूल हेतु 05 कालखंड , हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल हेतु 8 कालखंड निर्धारित किए है। 

शैक्षणिक कलेण्डर 2022 - 23 एवं शाला संचालन समय सारिणी डाउनलोड करें 👇- 








Post a Comment

0 Comments