स्कूली शिक्षा में फिसड्डी छत्तीसगढ़ ,,, देखें NAS का सर्वे रिपोर्ट Chhattisgarh Laggard In School Education , Chhattisgarh Lags Behind 30 States

नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 का रिपोर्ट जारी ,, स्कूली शिक्षा में फिसड्डी निकला छत्तीसगढ़ NAS Survey Report 2021- 22 Chhattisgarh Laggard In School Education , Chhattisgarh Lags Behind 30 States 

a2zkhabri.com रायपुर - स्कूली शिक्षा के मामले में छत्तीसगढ़ औंधें मुंह गिर गया है। देशभर में कराए गए सर्वेक्षण में राज्यों के बच्चों का परफॉर्मेंस 30 राज्यों से पीछे है। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सहित बच्चों की सीखने की क्षमता को परखने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने नवम्बर 2021 में सर्वेक्षण करवाया था। नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 के रिपोर्ट जारी  होते ही शिक्षा गुणवत्ता की कलई खुल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक़ प्रदेश  सभी प्रमुख विषयों जैसे - भाषा , गणित , अंग्रेजी , पर्यावरण और विज्ञान जैसे विषयों में राष्ट्रिय औसत अंक से काफी पीछे है। 

ब्रेकिंग - एक और प्रयोग ,, बस्ता मुक्त विद्यालय की तैयारी। 

देश के राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्य के कक्षा तीसरी के बच्चों को भाषा में 500 में से औसतन 301 अंक मिले है। जबकि देश का औसत अंक 323 है। प्रदेश में 34 वां स्थान है। इसी तरह गणित में 32 वां स्थान , पर्यावरण में 34 वां स्थान मिला है। इसी तरह 5 वीं 8 वीं और 10 वीं कक्षा में भी बच्चे पिछड़ गए है। देश में कुल 1.24 लाख स्कूलों में 38.87 लाख बच्चों पर सर्वें किया गया। इनमे छत्तीसगढ़ से 4481 स्कूलों से 18517 शिक्षक और 115995 विद्यार्थियों ने सहभागिता लिया था। 

ब्रेकिंग - एमडीएम की आपूर्ति अब गोठनों से होगी,, 

पिछले बार 18 वें नंबर पर था राज्य - रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ 34 वें स्थान पर था। इसके बाद भाजपा सरकार में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अभियान चलाया गया था। इसमें हर अधिकारी और प्रतिनिधियों ने स्कूलों की मॉनिटरिंग की थी। इसके बाद 2017 के सर्वे रिपोर्ट में सुधार हुआ था। पिछली बार छत्तीसगढ़ देशभर में 18 वें नम्बर पर था। पिछली बार कक्षा तीसरी , पांचवीं , आठवीं और 10 वीं के बच्चों का सर्वे कराया गया था। 

ब्रेकिंग- 500 शिक्षकों से एरियस राशि वसूली नोटिस जारी। 

मूल्यांकन के मापदंड - 

भाषा - हिंदी में पैराग्राफ पढ़कर समझना और जवाब देना। 

पर्यावरण और विज्ञान - पर्यावरण में सूझबूझ , आसपास की समझ , विज्ञान से सम्बंधित सवाल। 

गणित - जोड़ , घटाना , गुणा , भाग , ज्यामिति , आकृति तर्क वाले सवाल। 

सामाजिक विज्ञान - मानचित्र आधारित भूगोल के सवाल 

इसे भी देखें  -पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन स्कूल में शिक्षक भर्ती जारी ,, 

स्कूलों में हो रहा बार - बार प्रयोग - प्रदेश के स्कूलों में पिछले कई वर्षों से शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने सैकड़ों प्रयोग हुए है। प्रयोगों में मामले में यह स्थिति है कि हर महीने में नई प्रयोग आ जाती है। एक योजना ठीक से लागू भी नहीं होती कि दूसरी योजना आ जाती है। पिछले कुछ वर्षों से विद्यालय प्रयोगशाला बन कर रह गए है। बार - बार प्रयोग का असर शिक्षक और बच्चों पर पड़ना स्वाभाविक है। स्कूल शिक्षा विभाग एक सत्र में कई प्रयोगों के बजाय सिर्फ एक बेहतरीय कार्ययोजना लाये और उसकी क्रियान्वयन पुरे साल अच्छे से हो और मॉनिटरिंग भी हो तभी बच्चों में गुणवत्ता आना संभव हो पाएगा। 

Post a Comment

0 Comments