कक्षा 1 से 8 ,,, आज से स्कूलों में कसौटी आकलन , अन्य विभाग के अधिकारीयों सहित जनप्रतिनिधि करेंगे मूल्यांकन CG School Class 1st to 8th Kasauti Evaluation

कक्षा 1 ली से 8 वीं तक के बच्चों का आकलन हेतु कल से लगेगी चौपाल , यहाँ देखें कसौटी आकलन फार्मेट CG School Class 1st to 8th Kasauti Evaluation 

a2zkhabri.com मुंगेली - जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देशानुसार दिनांक 14 फरवरी 2021 से कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का कसौटी आकलन शुरू होगा। उक्त आकलन हेतु शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभाग के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाईं गई है। वही बच्चों के आकलन हेतु गांव के पढ़े लिखे युवा सहित कई कई जनप्रतिनिधि उपस्थित होंगे। समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शाला मैदान में आकलन चलेगी। उक्त आकलन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा कक्षा 1 से 2 कक्षा , 3 से 5 एवं 6 वीं से 8 वीं तक के बच्चों के आकलन हेतु दक्षता के बिंदु निर्धारित किये गए है। उक्त बिंदुओं  के आधार पर उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि समस्त बच्चों का आकलन करेंगे। 

ब्रेकिंग- 2004 के पहले नियुक्त शिक्षकों को मिलेगी पुरानी पेंशन। 

आकलन हेतु कक्षा वार दक्षता निर्धारित - जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी मूल्यांकन फार्मेट अनुसार कक्षा 1 से 2 , कक्षा 3 से 5 एवं 6 वीं से 8 वीं हेतु निम्नानुसार दक्षता निर्धारित की गई है - 

कक्षा 1 ली एवं दूसरी - 

1. गिनती 100 तक सीधी एवं उल्टी तथा संख्या पहचान। 

2. हिंदी वर्णमाला एवं अंग्रेजी वर्णमाला की पहचान। 

3. मात्राओं का ज्ञान एवं पहचान। 

4. हिंदी एवं अंग्रेजी का सरल शब्द लिखना एवं बोलना। 

कक्षा 3 से 5 वीं - 

1. 20 तक पहाड़ा। 

2. तीन अंकों के सरल गणितीय संक्रियाएँ - जोड़ना , घटाना, गुणा , भाग 

4. इमला लेखन। 

5. वाक्य निर्माण। 

6. घटना के आधार पर कहानी निर्माण एवं लेखन। 

7. स्व परिचय हिंदी  एवं अंग्रेजी। 

8. स्थानीय फूल , पत्ती , जिव जंतु का हिंदी एवं अंग्रेजी में नाम। 

कक्षा 6 वीं से 8 वीं - 

1. 25 तक पहाड़ा 

2. चार अंकों के सरल गणितीय संक्रियाएँ - जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग 

3. पाठ्य पुस्तक से गद्यांश एवं पद्यांश की व्याख्या करना। 

4. इमला लेखन हिंदी एवं अंग्रेजी। 

5. अंग्रेजी बोलना एवं समझना। 

6. सरल वाक्य का अंग्रेजी में अनुवाद। 

7. पर्यावरण का ज्ञान। 

8. स्थानीय परिवेश / संस्कृति का ज्ञान - हॉट बाजार , मड़ई , मेला , त्यौहार का ज्ञान। 

9.  आवेदन पत्र लेखन हिंदी एवं अंग्रेजी। 

सभी फार्मेट यहाँ देखें - 



Post a Comment

0 Comments