वरिष्ठता सूचि को लेकर पदोन्नति में फंसा पेंच , कई शिक्षकों के पदोन्नति सूचि में नाम नहीं Screw Stuck In Promotion Regarding Seniority List

प्रयोगशाला विज्ञान सहायक शिक्षकों को वरिष्ठता सूचि में स्थान नहीं , वरिष्ठता सूचि को लेकर पदोन्नति में फंसा पेंच Screw Stuck In Promotion Regarding Seniority List 

a2zkhabri.com दुर्ग - सहायक शिक्षक एलबी को शिक्षक एलबी व प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति देने बनाई जा रही वरिष्ठता सूचि में पेंच फ़स गया है। इस सूचि में प्रयोग शाला सहायक शिक्षक विज्ञान को भी जोड़ने की मांग की जा रही है। दरअसल संविलियन के समय सहायक शिक्षक उर्दू शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक शिक्षक विज्ञान तीनो की अलग - सूचि तैयार की गई है। लेकिन प्रमोशन के लिए सहायक शिक्षकों  वरिष्ठता सूचि को ही महत्त्व दिया जा रहा है। इससे प्रयोगशाला सहायक शिक्षक प्रमोशन से वंचित हो रहे है। 

ब्रेकिंग - डबल स्नातक शिक्षक को मिलेगा फायदा,, वरिष्ठता निर्धारण हेतु जारी हुए निर्देश। 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक एलबी को शिक्षक एलबी तथा प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति दी जा रही है। इसके अलावा शिक्षक एलबी को मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति दी जा रही है। पदोन्नति प्रक्रिया 31 जनवरी तक हर हाल में पूर्ण करना होगा। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा सहायक शिक्षक एलबी को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। संयुक्त संचालक शिक्षा जेडी कार्यालय द्वारा शिक्षक एलबी को मिडिल स्कूल प्रधान पाठक तथा सहायक शिक्षक एलबी को शिक्षक एलबी के पदों में पदोन्नति दी जाएगी। 

ब्रेकिंग - छत्तीसगढ़ व्यापम सुपर वाइजर भर्ती , एडमिट कार्ड जारी। 

शिक्षक एलबी के 1100 पद रिक्त - दुर्ग संभाग स्तर पर शिक्षक एलबी के 1100 पद रिक्त है। इसमें दुर्ग , बालोद , बेमेतरा , राजनांदगांव , कवर्धा जिले के पद शामिल है। इस तरह से मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के करीब 660 पद रिक्त है। उक्त पदों में भर्ती की कार्यवाही जारी है। प्रदेश के सभी संभाग एवं जिला स्तर पर वरिष्ठता सूचि निर्धारण का कार्य किया जा रहा है। सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के प्रमोशन लाइन अप नहीं होने के कारण एक तरह से इन पर अन्याय हो रहा है। यही मौका है कि इनकी पदोनति हेतु सरकार द्वारा कोई सकारात्मक पहल की जाए। 

ब्रेकिंग - जिलावार रिक्त पदों की सूचि यहाँ देखें। 

भर्ती नियम अलग - अलग होने से सूचि भी अलग - सहायक शिक्षक तथा प्रयोगशाला सहायक शिक्षक दोनों के भर्ती नियम अलग - अलग है। सहायक शिक्षक के भर्ती के लिए अनिवार्य योग्यता 12 वीं के साथ - साथ डीएलएड तथा टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जबकि प्रयोगशाला सहायक शिक्षक के लिए डीएलएड अनिवार्य नहीं है। यही कारण है कि वरिष्ठता सूचि का अलग - अलग निर्धारण किया जा रहा है। 

ब्रेकिंग - अब वेतन के लिए होगा आंदोलन ,आर्थिक संकट में सहायक शिक्षक। 

दोनों के कार्य भी अलग - अलग - सहायक शिक्षकों को प्राथमिक शाला के बच्चों को पढ़ाना होता है। यानी अध्ययन - अध्यापन की जिम्मेदारी इनके ऊपर है। जबकि सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला को लैब से सम्बंधित कार्य करने होते है। वही इनकी पदस्थापना हाई या हायर सेकेंडरी स्कूलों में होती है। इनका कार्य लैब को व्यवस्थित रखना व प्रयोग के समय छात्रों को संसाधन उपलब्ध कराना होता है।

Post a Comment

0 Comments