17 जनवरी छेरछेरा पर्व को रहेगा सामान्य अवकाश January 17 , Chherchhera Festival Will Be A General Holiday

छत्तीसगढ़  छेरछेरा पर्व को रहेगा सामान्य अवकाश , छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग  जारी January 17 , Chherchhera Festival Will Be A General Holiday 

a2zkhabri.com रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्थानीय छेरछेरा त्यौहार को सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से आदेश भी जारी हो गए है। ज्ञात हो कि प्रदेश में जब से भूपेश सरकार आई है तब से प्रदेश के कई स्थानीय त्यौहार को बड़ी धूम धाम से राज्य स्तर पर मनाया जा रहा है। वही मुख्यमंत्री ने कई स्थानीय त्यौहार को सामान्य /सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किये है। 

छ.ग. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना डाउनलोड करें - 

नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 8 नवम्बर 2021 क्रमांक एफ 1 - 1 / 2021 / 1 / 5 राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में मनाये जाने वाले छेरछेरा पर्व के लिए पूर्व में घोषित ऐच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में परिवर्तित करने का निर्णय लिया  है। 

अतएव राज्य शासन एदतद्वारा दिनांक 17 जनवरी 2022 दिन सोमवार को छेरछेरा पर्व हेतु सामान्य अवकाश घोषित करते हुए वर्ष 2022 के लिए घोषित अवकाशों की अधिसूचना क्रमांक एफ  1 - 1 / 2021 / 1 / 5 दिनांक 06.10.21 के (अ ) सामान्य अवकाश की सूचि में निम्नानुसार प्रस्थापित करता है। 

देखें आदेश - 

2022 सम्पूर्ण छुट्टी लिस्ट राजपत्र में प्रकाशित - राज्य सरकार ने वर्ष 2022 की सम्पूर्ण अवकाश जैसे - सामान्य अवकाश , सार्वजनिक अवकाश , ऐच्छिक अवकाश की लिस्ट राजपत्र  प्रकाशित कर दिया है। जारी सूचि अनुसार 14 सार्वजनिक अवकाश, 20 सामान्य अवकाश तथा 54 ऐच्छिक अवकाश को लिस्ट में शामिल किया गया है। 

नोट - सम्पूर्ण 2022 छुट्टी लिस्ट यहाँ देखें। 

स्थानीय अवकाश - वर्ष 2022 के स्थानीय अवकाश की सूचि भी कई जिलों में जारी हो गई है। ज्ञात हो कि कलेक्टर महोदय के द्वारा तीन स्थानीय अवकाश प्रति वर्ष दी जाती है। 

नोट - स्थानीय अवकाश की लिस्ट यहाँ देखें। 

Post a Comment

0 Comments