बर्तन - चूल्हा सहित आंदोलन में पहुँच रहे सहायक शिक्षक Assistant Teachers Reaching The Movement With Stove Utensils

सहायक शिक्षक आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में , चूल्हा - चौकी सहित पहुँच रहे सहायक शिक्षक Assistant Teachers Reaching The Movement With Stove Utensils 

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में सहायक शिक्षकों का आंदोलन लम्बा खींचते जा रहा है। 11 दिसम्बर से जारी आंदोलन अभी तक समाप्त नहीं हुआ है। सहायक शिक्षक प्रतिदिन लगातार रणनीति बदल - बदल कर धमाकेदार धरना प्रदर्शन कर रहे है। वही अब सहायक शिक्षक लम्बी लड़ाई हेतु भी तैयार है। प्रदेश के कई विकास खण्डों से सहायक शिक्षक लगातार चूल्हा - बर्तन सहित खाद्य सामग्री के साथ लम्बे समय हेतु धरना स्थल पहुँच रहे है। विधान सभा घेराव और जेल भरो आंदोलन के बाद अब सहायक शिक्षकों का चक्का जाम आंदोलन होने वाला है। 

ब्रेकिंग- सहायक शिक्षकों का चक्काजाम आंदोलन कल, उमड़ेगी सहायक शिक्षकों की जनसैलाब। 

बस्तर, दंतेवाड़ा, सरगुजा सहित कई जिलों से राशन सामग्री सहित पहुँच रहे सहायक शिक्षक - प्रदेश के राजधानी रायपुर में 13 दिसम्बर से जारी धरना प्रदर्शन में राज्य के कोने - कोने से सहायक शिक्षक पहुँच रहे है। वही दूर दराज से आने वाले सहायक शिक्षक चूल्हा , बर्तन सहित खाद्य सामग्री के साथ लम्बे समय तक आंदोलन में डटे रहने हेतु आंदोलन में शामिल हो रहे है। वही आस पास रहने वाले और बस , ट्रेन , कार के साधन से युक्त क्षेत्रों के सहायक शिक्षक डेली आना जाना करते है। वही 15 - 20 हजार सहायक शिक्षक धरना प्रदर्शन पंडाल में 24 घंटे उपस्थित रहते है। 

ब्रेकिंग- प्राथमिक शाला के शिक्षकों का वेतन सबसे अधिक हो ,, - माननीय हाईकोर्ट। 

20 दिसम्बर चक्का जाम आंदोलन - सहायक शिक्षकों का जेल भरो आंदोलन और विधान सभा घेराव के बाद अब 20 दिसम्बर को चक्का जाम आंदोलन है। 20 दिसम्बर को एक बार फिर सहायक शिक्षक लाखों की संख्या में राजधानी रायपुर पहुँचने वाले है। चक्का जाम करने के खबर आते ही शासन - प्रशासन के एक बार फिर हाथ पाँव फूल गए है। अपने अधिकार और हक़ की लड़ाई हेतु प्रदेश के कोने कोने से सभी सहायक शिक्षक राजधानी रायपुर पहुंचते है। संख्या बल ही सहायक शिक्षकों का ताकत बना हुआ है। मनीष मिश्रा ने भी अपने सभी सहायक शिक्षक साथियों को 20 दिसम्बर को अनिवार्य रूप से राजधानी रायपुर पहुंचने का अपील किए है। 

ब्रेकिंग- हड़ताल के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री का नया बयान जारी ,, देखें विडिओ। 

मुख्यमंत्री का नया बयान जारी - गुरुघासीदास जयंती के अवसर पर लालपुर और अमरटापू धाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने बातचीत से समस्या का समाधान होने की बात कही। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोरोना काल के बाद देश भर में डेढ़ वर्ष बाद स्कूल खुले है उसे हड़ताल कर स्कूल बंद करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद सहायक शिक्षकों और शिक्षक नेताओं ने बयान जारी कर कहा है कि हम लोग भी सिर्फ मुख्यमंत्री के बातों पर विश्वास करके तीन साल  बातचीत ही किये है। वही शासन द्वारा गठित कमिटी के द्वारा तीन माह में रिपोर्ट पेश नहीं करने और शासन द्वारा उनके मांगों को गंभीरता से नहीं लेने के कारण मज़बूरी में हड़ताल कर रहे है। 

इसे भी देखें - शीतकालीन अवकाश सहित सम्पूर्ण छुट्टी लिस्ट जारी। 

पालक - बालक संघर्ष समिति की चेतावनी - सहायक शिक्षकों के आंदोलन से पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पालक - बालक संघर्ष समिति ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तीन दिन के भीतर सहायक शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं की जाती तो पालक - बालक संघर्ष समिति विद्यार्थियों के साथ अनिश्चित कालीन आंदोलन पर चले जायेंगे। इस सम्बन्ध में पालक - बालक संघर्ष समिति मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दे दी है। वही इससे पहले भी पालकों ने सहायक शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन देते हुए समाचार पत्र के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचाए थे। 

Post a Comment

0 Comments