किसानों को बारदाना के मिलेंगे अब 25 रु. आदेश हुआ जारी CG Farmers Bardana Price 25 rs. Notice Release
a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में बारदाना की मारामारी के बीच राज्य सरकार अब किसानों को बारदाना के 25 रु. देंगे। इससे पहले बारदाना के 18 रु. रेट तय हुई थी। मार्केट में भी बारदाना 30 रु. से 40 रु. के दामों में बिक रही है। बारदाना के कमी के कारण किसानों को धान बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अपने बारदाना में धान बेचने वाले किसानों को अब प्रति बारदाना 25 रु. अतिरिक्त भुगतान किया जायेगा। जारी आदेश नीचे डाउनलोड कर सकते है।
बिग ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ में फिर बंद होंगे स्कूल कालेज।
01 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ - राज्य में 01 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। धन की खरीदी 01 दिसम्बर से 31 जनवरी 2022 तक खरीदी जाएगी। पूर्व में 18 रु. बारदाना हेतु निर्धारित की गई थी जिसे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बढाकर 25 रु. तय कर दी गई है। वही अब किसान अपने बारदाना में धान को मंडी ले जा पाएंगे।
ब्रेकिंग - शिक्षक से बने नेता ,, घोटाले के कारण हुआ बर्खास्त।
बारदाना पर राजनीती शुरू - राज्य में बारदाना की कमी पर राजनीती शुरू हो गई है। राज्य सरकार बारदाना हेतु केंद्र सरकार को निम्मेदार ठहरा रही है वही भाजपा के नेता बारदाना की कमी को राज्य सरकार के गलत निति का परिणाम बता रहे है। वही मुख्यमंत्री ने बारदाना की कमी को दूर करने माननीय प्रधान मंत्री को पत्र लिखे है। भूपेश सरकार जहाँ किसानों में भारी उत्साह की बात कर रहे है वही भाजपा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बारदाने की कमी को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है।
ब्रेकिंग - महंगाई भत्ता को तरसे राज्य के कर्मचारी , अभी मिलने के आसार नहीं।
कोलकाता जुट मिल से होती है बारदाने की सप्लाई - प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश में बारदाने की सप्लाई कोलकाता के जुट मिल से की जाती है। कोलकाता जुट मिल के द्वारा दी गई लक्ष्य या ऑर्डर से भारी कम मात्रा में बारदाना की पूर्ति कर पाई है। यही कारण है कि पिछले साल की भांति इस वर्ष भी बारदाना की कमी बनी हुई है। कुलमिलाकर राज्य में धान बेचने वाले किसानों को ही परेशानी होगी वही सत्ता पक्ष एवं विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है।
जारी आदेश देखें👇 -
1 Comments
Cg mahila bal vikas supervisor previous year question paper
ReplyDelete