बिग ब्रेकिंग - छ. ग. में 5 प्रतिशत बढ़ा डीए , 17 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता CG Big Breaking 5% DA Increase

राज्य के कर्मचारियों को सिर्फ 05 प्रतिशत डीए की सौगात , 17 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता CG Big Breaking 5% DA Increase 

a2zkhabri.com रायपुर - मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात दी है। अब कर्मचारियों को 01 जुलाई 2021 से बढे हुए महंगाई भत्ते के साथ वेतनमान दिया जायेगा। हालाँकि राज्य सरकार ने जुलाई 2019 से मिलने वाले महंगाई भत्ते को दो साल बाद जुलाई 2021 से दे रही है। ज्ञात हो कि कल छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले राज्य भर के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया था। 

इसे भी देखें - वेतन विसंगति के मुद्दे पर अनिश्चित कालीन आंदोलन का ऐलान। 

01 जुलाई 2021 से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता - मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद राज्य के कर्मचारियों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते का भुगतान 01 जुलाई 2021 से किया जायेगा। कर्मचारियों को पिछले दो माह का एरियस भी दिया जायेगा। हालाँकि डीए के ऐलान के बाद राज्य के कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। कई कर्मचारी नेताओं का कहना है की केंद्र एवं अन्य राज्यों के भांति छत्तीसगढ़ सरकार को भी 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता देना था। जुलाई 2019 के डीए को जुलाई 2021 में देने से सभी कर्मचारियों को 30000 रु. से 50000 हजार रु.का आर्थिक नुकसान हो रहा है। 

इसे भी देखें - संकुल समन्वयक को 3 कालखंड लेना अनिवार्य , डीईओ ने जारी किया सख्त निर्देश। 

प्रदेश के साढ़े 4 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ - राज्य सरकार के ऐलान के बाद राज्य के करीब साढ़े 4  कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। राज्य के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ते के स्थान पर 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जायेगा। जुलाई और अगस्त दो माह का एरियस भी बनेगा। हालाँकि सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत देने के बजाय तात्कालिक मुद्दा को शांत करने का उपाय किया है। क्योंकि राज्य के कर्मचारियों को जो अभी 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई 2019 से देना था उसे जुलाई 2021 से दिया जायेगा। 

केंद्र एवं अन्य राज्यों के तुलना में 11 प्रतिशत कम - राज्य सरकार ने 5 प्रतिशत डीए देने का ऐलान तो कर दिया लेकिन अभी भी केंद्र सरकार एवं अन्य राज्यों से 11 प्रतिशत पीछे है। जहाँ केंद्र और अन्य राज्य के कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है वही छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को सिर्फ 17 प्रतिशत महंगाई भत्ते से मन मारकर संतोष करना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के दौर में उक्त महंगाई भत्ता ऊंट के मुँह में जीरा के सामान है। 

दिवाली पर अगले महंगाई भत्ता मिलने की उम्मीद - राज्य सरकार के द्वारा अभी सिर्फ 5 प्रतिशत डीए देने के ऐलान के बाद अब तरह - तरह के कयास लगाए जा रहे है। कई कर्मचारी शोसल मिडिया के माध्यम से सम्भावना व्यक्त कर रहे है  कि अगला क़िस्त दीवाली पर मिलेगी। हालाँकि राज्य सरकार ने क्या सोचा है यह कोई नहीं जनता। सरकार ने अपनी चालाकी दिखाते हुए कुछ हद तक महंगाई भत्ते के मुद्दे को शांत करने का प्रयास किया है। 

Post a Comment

0 Comments