PM किसान निधि : गलत तरीके से लाभ ले रहे किसानों से होगी वसूली, सूचि जारी Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme - PM KISAN

प्रधान मंत्री किसान निधि - लाखों अपात्र किसानो को हो रहा करोड़ों भुगतान , एक्शन में मोदी सरकार अपात्र किसानो से वसूली प्रक्रिया प्रारम्भ Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Apatra Kisano Se Hogi Vasuli / Scheme - PM KISAN SAMMAN NIDHI 

a2zkhabri.com नई दिल्ली - प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे अपात्र किसानो से वसूली की प्रक्रिया कई राज्यों शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 2 - 2 हजार के तीन क़िस्त में 6000 रूपये प्रदान किया जाता है। उक्त योजना के अंतर्गत पुरे देश में लाखों किसानों की अपात्र होने की पुष्टि हो गई है। अपात्र होने की स्थिति में मोदी सरकार एक्शन लेते हुए वसूली की कार्यवाही शुरू कर रही है। 

बिग ब्रेकिंग - CG मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सूखा प्रभावित किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 9000 रु.

42 लाख से अधिक अपात्र किसान - मिडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने 42 लाख से अधिक अपात्र किसानों की पहचान कर ली है। इन सभी अपात्र किसानों से 3 हजार करोड़ से अधिक की राशि वसूली की जाएगी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 42.16 लाख अपात्र किसानों से 2992 करोड़ राशि की वसूली की जा रही है। मोदी सरकार द्वारा उठाये गए इस एक्शन से गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे व्यक्तियों / किसानों में हड़कंप मचा है। सरकार उक्त राशि की वसूली नगद करेगी। पुरे देशभर में सभी राज्यों से फर्जी/ अपात्र किसानो की पहचान चुकी है। 

इसे भी देखें - सहायक प्राध्यापक भर्ती , देखें विवरण। 

प्रति वर्ष तीन किस्तों में मिलती है राशि - प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 2 - 2 हजार रूपये किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाता है। पहली क़िस्त 01 अप्रैल से 31 जुलाई , दूसरी क़िस्त 01 अगस्त से 30 नवम्बर एवं तीसरी क़िस्त की राशि 01 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी किया जाता है। सरकार द्वारा किसानों को प्रोत्सा हित करने उनके आर्थिक स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई। पात्र किसानो के साथ - साथ अपात्र किसानों ने भी इस योजना का लाभ लेना शुरू कर दिए है। अब उन सभी अपात्र किसानों से वसूली की प्रक्रिया प्रारम्भ हो रही है। 

असम , तमिलनाडु में सबसे ज्यादा अपात्र किसान लाभार्थी - कृषि मंत्री द्वारा दी गई जानकारी अनुसार इस योजना का गलत तरीके से लाभ लेने में असम सबसे आगे है। वही उत्तर प्रदेश  के मात्र एक ही जिले में 10000 हजार अपात्र किसानों की पहचान हुई है। अतः अभी तक पुरे देशभर से 42.16 लाख अपात्र किसानों की सूचि  जारी हो गई है। कई राज्यों में वसूली भी प्रारम्भ हो गई है। वही कई अन्य राज्यों में भी शीघ्र वसूली प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। 

राज्य वार अपात्र किसानों के आकड़े डाउनलोड करें / देखें - 

     असम - 8.35 लाख अपात्र किसान , वसूली होगी - 554 करोड़ 

     तमिलनाडु - 7.22 लाख अपात्र किसान , वसूली होगी - 340 करोड़ 

     पंजाब - 5.62 लाख अपात्र किसान , वसूली होगी - 437 करोड़ 

     महाराष्ट्र - 4.45 लाख अपात्र किसान , वसूली होगी - 358 करोड़ 

     उत्तर प्रदेश - 265 लाख अपात्र किसान , वसूली होगी - 258 करोड़ 

     गुजरात - 2.36 लाख अपात्र किसान , वसूली होगी - 220 करोड़ 

इसी तरह से अन्य राज्यों के अपात्र किसानों से भी बड़ी रकम की वसूली होगी। 

नोट - यदि आप पात्र किसान है और अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाए है तो कृपया आप भी उक्त योजना  का लाभ लेने हेतु पंजीयन कर सकते है। 

पंजीयन एवं योजना का लाभ लेने हेतु यहाँ ध्यान से देखें और समझें। 

Post a Comment

0 Comments