ब्रेकिंग - CG बम्पर सरकारी नौकरी भर्ती , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्युत विभाग में 2583 पदों में भर्ती के दिए निर्देश CG Vidyut Vibhag Govt. Job Post - 2583

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्युत विभाग में ढाई हजार से भी अधिक पदों में भर्ती के दिए निर्देश CSPDCL / CSEB , CG Vidyut Vibhag Latest Sarkari Naukri Bharti / CG Vidyut Vibhag Latest Vacancy Notification 2021 


a2zkhabri.com रायपुर - मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल ने विद्युत विभाग कंपनी में 2583 पदों में भर्ती हेतु निर्देश दिए है। जारी निर्देशानुसार तृतीय श्रेणी के 950 पद एवं चतुर्थ श्रेणी के 1633 पदों में भर्ती होना है। विद्युत विभाग में सरकारी नौकरी भर्ती का इंतज़ार कर रहे योग्यताधारी बेरोजगार युवाओं के पास बहुत जल्द नौकरी पाने का सुनहरा अवसर होगा। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भर्ती होगी। उक्त भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को मौका मिलेगी। 

👉इसे भी देखें- 804 पदों में पटवारी भर्ती , देखें डिटेल विवरण। 

ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव और पावर कंपनी के चेयर मैन श्री अंकित आनंद ने बताया कि राज्य बनने के बाद प्रदेश में विद्युत उत्पादन से लेकर उपभोक्ताओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। विद्युत् उत्पादन क्षमता 1360 मेगावाट से बढ़कर 3224 मेगावाट हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के समय प्रदेश में 18.91 लाख विद्युत् कनेक्शनधारी उपभोक्ता थे। वही वर्तमान में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 56 लाख के करीब हो गई है। गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं की समस्यायों के त्वरित निराकरण हेतु रिक्त पदों में भर्ती की तत्काल आवश्यकता है। 

👉इसे भी देखें - 22 तहसीलों में 308 रेगुलर पदों में भर्ती। 

निम्न पदों में होगी भर्ती - जारी निर्देशानुसार विद्युत् विभाग के अंतर्गत 2583 पदों में भर्ती होनी है जिसमे से जूनियर इंजिनियर के 340 पद , डाटा एंट्री आपरेटर के 610 पद एवं 1600 के लगभग लाइन परिचारक , सहायक फार्मासिस्ट, सहायक स्टाफ नर्स, सहायक ड्रेसर एवं अन्य  पदों में भर्ती होगी। इन पदों में भर्ती हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निर्देश दे दिया है , अब बहुत जल्द उक्त पदों में भर्ती हेतु विभागीय विज्ञापन जारी होने वाले है। ज्ञात हो की कुछ समय पहले बड़ी संख्या में जूनियर इंजिनियरों की प्रमोशन करके असिस्टेंट इंजिनियर बनाया गया है। जिस कारण के जूनियर इंजिनियर के सैकड़ों पद रिक्त है। 

👉इसे भी देखें - छत्तीसगढ़ सब इन्स्पेक्टर के 655 पदों में भर्ती। 

प्रदेश में कई विभागों में होगी सरकारी नौकरी भर्ती - शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार एवं राज्य के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयान अनुसार राज्य में आने वाले कुछ समय में भारी संख्या में सरकारी नौकरी भर्ती होने वाली है। उक्त भर्ती प्रक्रिया से राज्य में बेरोजगारों को भारी राहत मिलेगी। आप सभी को ज्ञात है कि प्रदेश सहित देश में बेरोजगारी की भारी समस्या है। छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले माह बेरोजगारों की जानकारी भी एकत्रित करने की आदेश जारी हुआ था। 

इन विभागों में और इतने पदों में होगी भर्ती , देखें विवरण - 

     छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत् विभाग - 2583 पद। 

     राजस्व विभाग - 308 पद 

     पटवारी भर्ती - 803 पद 

     पुलिस विभाग / सब इन्स्पेक्टर - 655 पद 

     होम गार्ड - 2200 पद 

     अंग्रेजी माध्यम स्कूल भर्ती  - 6826 

     बस्तर फाइटर्स - 2800 पद। 

     595 पदों में सहायक प्राध्यापक भर्ती। 

     छात्रावास अधीक्षक भर्ती - 390 पद 

Post a Comment

0 Comments