प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि राशि जारी , कैसे चेक करें राशि को...? PM Kisan Samman Nidhi Rashi Check

 प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि की 8 वीं क़िस्त जारी , मोबाइल से ऐसे देखें राशि विवरण PM Kisan Samman Nidhi Rashi Check 

a2zkhabri.com / PM Kisan Samman Nidhi Rashi Check - देश के किसानों के खाते में आज प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 8 वीं क़िस्त का भुगतान कर दिया है। देश के 9.5 करोड़ किसानों के खाते में आज 20000 करोड़ रूपये से भी अधिक की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की गई है। उक्त राशि की जाँच आप अपने मोबाइल फ़ोन से आसानी से कर सकते है। 

प्रधान मंत्री सम्मान निधि योजना क्या है - प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीयन करने से पहले आप यहाँ इस योजना  सम्बंधित कुछ जानकारी जान ले। प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। इस योजना के अंतर्गत 2 हेक्टेयर (4.9 एकड़ ) से कम भूमि वाले किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रु. प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत 01 दिसंबर 2018 से हो चुकी है और किसानों को जो पंजीयन किये है उनकों लाभ भी मिल रहा है। 

राशि जाँच करने की विधि नीचे देखें - 

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि की राशि की जाँच हेतु आप नीचे दिए प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपने बैंक बैलेंस की जानकारी/ किसान सम्मान निधि राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते है - 

1. सबसे पहले आप अपने एंड्राइड मोबाइल के सहायता से प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट - pmkisan.gov.in  पर जाएँ। 

2. अब आप फार्मर्स कार्नर / Formers Corner को ओपन करें। 

3. अब आप फार्मर्स कार्नर के नीचे दिए बेनिफिशरी स्टेट्स / Benificiary Status को ओपन करें। 

4. अब आप चाही गई जानकारी जैसे - मोबाइल नंबर, आधार नंबर , बैंक अकाउंट नंबर आदि को सही सही भरे। 

5. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा जिसमे से जो अपने सलेक्ट किया है उसका नंबर दर्ज करें और Get Data पर क्लीक कर प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि की राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि की डायरेक्ट लिंक नीचे देखें - 

PM Kisan Samman Nidhi Direct Link यहाँ ओपन करें। 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी - 

छ. ग. 5117 पदों में शिक्षकों की भर्ती विज्ञापन जारी। 

10 दिनों में पूर्ण होगी महाविद्यालयीन परीक्षा। 

कक्षोन्नति पश्चात अंक सूचि कैसे बनाएं। 

Post a Comment

0 Comments