26 साल बाद 2671 व्याख्याता की रेगुलर भर्ती CG Lacturer Recruitment Post - 2671

 26 साल बाद ऐसी भर्ती , नए सत्र से स्कूलों को मिलेंगे व्याख्याता CG Lacturer Bharti , Lacturer Recruitment Post - 2671 

a2zkhabri.com रायपुर -CG Lacturer Recruitment Post - 2671 - छत्तीसगढ़ के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में सालों से रिक्त गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं वाणिज्य जैसे विषयों को पढ़ाने के लिए नए सत्र से 2671 व्याख्याता मिलेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने आखिरकार सभी व्याख्याता पदों पर नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिए गए है। 

अन्य प्रमुख खबर 👇-

क्रमोन्नति प्रकरण निराकरण करने कोर्ट का आदेश जारी। 

निष्ठा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने निर्देश जारी। 

छत्तीसगढ़ सब इन्स्पेक्टर के 655 पदों में भर्ती। 

छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक भर्ती। 

मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में अब शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सीधी भर्ती शुरू हो गई है। 26 साल बाद स्कूलों में व्याख्याताओं की नियमित भर्ती हुई है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग ने गणित, रसायन , जीवविज्ञान, भौतिकी, अंग्रेजी, वाणिज्य विषयों के लिए नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। 

व्याख्याता के विषयवार व वर्गवार कुल पद - 

गणित ई एवं टी संवर्ग - 510 

रसायन ई एवं टी संवर्ग - 356 

वाणिज्य ई एवं टी संवर्ग - 489

भौतिकी ई एवं टी संवर्ग - 380 

जीवविज्ञान ई एवं टी संवर्ग - 531 

अंग्रेजी ई एवं टी संवर्ग - 405 

पोर्टल पर पदस्थापन की जानकारी - लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक जीतेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सभी व्याख्याताओं की पदस्थापना से सम्बंधित जानकारी वेबसाइट - www.eduportal.cg.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। पद स्थापना सूचि यहाँ देखी जा सकती है। इसके अलावा सभी व्याख्याताओं को डाक के माध्यम से भी नियुक्ति आदेश जारी किये गए है। 

अप्रैल मई में नए व्याख्याताओं का प्रशिक्षण -

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि नव नियुक्त व्याख्याताओं का स्कूलों में पढ़ाई करवाने से पहले अप्रैल मई में विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।

ज्ञात हो कि शिक्षकों की रेगुलर पदों में 26 साल बाद सीधी भर्ती की प्रक्रिया फिर  की गई है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग में वर्ष 1994 के बाद सीधी भर्ती बंद थी। शासन से अनुमति मिलने के तीन दिवस के भीतर व्याख्यातों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए है।  

Post a Comment

0 Comments