छत्तीसगढ़ के विधायक को कोरोना ,कुल संक्रमित संख्या 2302 Corona Latest Update Lockdown 5.0

छत्तीसगढ़ के विधायक को कोरोना कुल संक्रमित संख्या 2302 Corona Latest Update Lockdown 5.0 
 CG Corona Breaking-  राज्य में कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू (डोंगरगाव ) समेत 47 नए कोरोना मरीज की पुष्टि की गयी है। वही आज 66 कोरोना मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। वही आज एक मरीज की मौत हो गयी है। इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जोनवार सूचि में 95 ब्लॉक रेड ज़ोन में आ गयी है।

 
प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखकर सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट एवं बार को 28 जून तक बंद करने का आदेश जारी किया है। 

वही आज 66  मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2302  पहुँच गयी है। जिसमे से 1487  लोग स्वस्थ तथा 12 लोगो की मृत्यु हो गयी है। प्रदेश में एक्टिव मरीज संख्या 803 है। 





छत्तीसगढ़ में स्वस्थ मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा के साथ साथ नए कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।अभी तक प्रदेश में 2302 कुल मरीजों में से 1487  मरीज स्वस्थ हुए है वही 12  मरीज की जान गयी है। और 803 सक्रीय मरीज हैं। 

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के भाजी से भागेगा कोरोना जानिए भाजी के औषधीय गुण। 

देश-विदेश- यदि बात करे हमारे देश की तो आज दिनांक तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4.26 लाख पहुंच गयी है। जिसमे से 13703 लोगो की जान जा चुकी है। वही 2.37 लाख लोग कोरोना को हराकर पूर्णतः स्वस्थ हो चुके है। भारत में अभी सक्रीय केस1.75 लाख है। पुरे विश्व में कोरोना 90.84 लाख लोगो को अपने चपेट में ले लिया है। जिसमे से 4.71 लाख लोगो की मृत्यु हो गयी है। वही स्वस्थ मरीजों की संख्या 48.63 लाख  है। विश्व में कुल सक्रीय केस अभी 37.49 लाख है। 

इसे भी पढ़े- मोदी सरकार की एक परिवार एक नौकरी योजना 2020 

लॉक डाउन 5.0 - देश में लॉक डाउन 5.0 चल रहा है। देश में चौथी बार लॉक डाउन तिथि को बढ़ाया गया है वर्तमान में एक माह के लिए 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया है। हालाँकि प्रदेश सहित पुरे देश में सभी जिलों को रेड,ऑरेंज,एवं ग्रीन ज़ोन में विभक्त कर कुछ नियम शर्तों के साथ आर्थिक गतिविधि को छूट दी गयी है। प्रदेश में जब से प्रवासी मजदूरों की वापसी हुयी है तब से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रदेश में कुल 151 क्वारंटीन सेंटर है जिसमे 3245 मरीजों को रखने की क्षमता है। प्रदेश में अभी तक अन्य राज्यों से ट्रेन के माध्यम से 2437 लोगों की प्रदेश में वापसी हुयी है। 

इसे भी पढ़ें- मोर बिजली एप्प, बिजली बिल में प्राप्त छूट की जानकारी मोबाइल पर। 

कोरोना फैलने की सम्भावना बढ़ी- अब जिस प्रकार से प्रतिदिन देश में 9  से 10  हजार के बीच कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। तथा प्रदेश में भी एक्टिव संख्या 661 पहुँच गयी है। अतः आने वाले समय में कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहासा वृद्धि होने की पूर्ण सम्भावना लग रही है। छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदुर महाराष्ट्र,गुजरात,दिल्ली,उतर प्रदेश से बड़ी संख्या में वापस आ रही है जिससे संक्रमण फैलने की सम्भावना बढ़ गयी है। 

Post a Comment

0 Comments