मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चुनावी ब्रह्मास्त्र ,, किसानों के कर्ज होंगे माफ़ Chief Minister Bhupesh Baghel's election brahmastra, farmers' loans will be waived off

 a2zkhabri.com रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी ब्रह्मास्त्र चलाते हुए राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों के कर्जमाफी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सक्ती जिले के तीन विधानसभाओं में प्रत्याशियों के नामांकन के लिए पहुंचे श्री बघेल ने नामांकन दाखिल करने के बाद आयोजित ग्राम डोंगिया की आमसभा से छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी घोषणा किया है। मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल ने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सत्ता में आने पर पूर्व की भांति किसानों की कर्जमाफी की ऐलान किये है। 

कांग्रेस का चुनावी ब्रह्मास्त्र - छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्तमान में 24 लाख पंजीकृत किसान है किसानों के लिए बड़ी घोषणा को कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है। 2018 में जब कांग्रेस सत्ता में आई तो अपने वादे के अनुरूप सबसे पहले किसानों के कर्जमाफी की घोषणा पर अमल किया था। 2018 में लगभग 18 लाख 82 हजार किसानों के 9270 करोड़ रूपये माफ़ किये गए थे। वहीँ कई चुनावी विश्लेषक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस ऐलान को चुनावी ब्रह्मास्त्र बता रहे है। 

14 लाख से अधिक किसानों ने लिया है कर्ज - प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश के 14 लाख 26 हजार किसानों ने 6542 करोड़ रूपये कर्ज लिया है। वहीँ प्रदेश में धान पंजीकृत किसानों की बात करें तो संख्या 24 लाख को पार कर गई है वहीँ कर्ज लेने वाले किसानों की अंतिम आंकड़ा 18  लाख तक पहुँच सकती है। प्रदेश लगभग 80 फ़ीसदी किसान कृषि कार्य एवं अन्य कार्यों के लिए बैंक से कर्ज लेते है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने पिछली बार भी सत्ता में आने के लिए लोगो के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया था। वर्ष 2018 में विधान सभा चुनाव में 36 वादे किये थे जो अब तक पूरा नहीं हुए। अरुण साव ने आगे कहा कि वहीँ इस बार प्रदेश के किसान और सभी मतदाता कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी और भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कराएगी। 

Post a Comment

0 Comments