10 हजार शिक्षकों के पदों में भर्ती शुरू Recruitment started in the posts of 10 thousand teachers as announced by the Chief Minister of Chhattisgarh.

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप 10 हजार शिक्षकों के पदों में भर्ती शुरू  Recruitment started in the posts of 10 thousand teachers as announced by the Chief Minister of Chhattisgarh.

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप प्रदेश में 10 हजार शिक्षकों के पदों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने ही वाली है। विभाग द्वारा बहुत जल्द विस्तृत विभागीय विज्ञापन , नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे। ज्ञात हो कि माननीय मुख्यमंत्री ने मानसून बजट सत्र के दौरान विधान सभा में शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय स्कूलों में 10 हजार पदों में शिक्षक भर्ती करने  किए थे। वही आज माननीय मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर 10 हजार शिक्षकों के पदों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दिए है।

बड़ी खबर - सिर्फ 6 फ़ीसदी बढ़ेगी महंगाई भत्ता ,, देखें वेतन गणना। 

14580 पदों में पिछले बार हुई थी भर्ती - ज्ञात हो कि प्रदेश में शिक्षा कर्मी भर्ती युग को समाप्त कर करीब 25 साल के बाद शिक्षक के नियमित पदों में भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी। पिछले बार 2019 में सहायक शिक्षक , शिक्षक , व्याख्याता एवं अन्य पदों सहित कुल 14580 पदों में भर्ती विज्ञापन जारी की गई थी। इस तरह से शिक्षा विभाग के अंतर्गत बड़े अंतराल के बाद नियमित पदों में पुनः दोबारा भर्ती हुई। वही इस बार माननीय मुख्यमंत्री ने पुनः 10 हजार शिक्षकों के पदों में भर्ती करने का ऐलान विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान किया था। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद उक्त पदों में भर्ती की तैयारी भी पूरी हो गई है ,बहुत जल्द अब विभाग द्वारा विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। 

ब्रेकिंग - मुख्यमंत्री की दो टूक ,, हड़ताल से हमें न डराएं , फेडरेशन भी हड़ताल हेतु अडिग। 

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल / व्यापम द्वारा होगी भर्ती परीक्षा - 2019 में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ही उक्त पदों में भर्ती परीक्षा आयोजित करेगी। विज्ञापन जारी होने के बाद निर्देशानुसार पात्र अभ्यर्थी व्यापम के विभागीय वेबसाइट पर vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा इस वर्ष लिए गए महत्वपूर्ण फैसले के बाद व्यापम के अंतर्गत होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार के कोई भी शुल्क भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी। शिक्षा विभाग में जाने के इच्छुक एवं योग्यताधारी अभ्यर्थी अभी से भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर देवें। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई घोषणाएं एवं सम्बोधन

 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित 76 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई दी साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी किए - 

1. जटिल न्याय प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। 

2. 10 हजार शिक्षकों के पदों में भर्ती शुरू होने की जानकारी दी। 

3. कृष्ण जन्माष्टमी में कृष्णकुंज योजना की शुरुआत की जाएगी। 

4. मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ सभी 14 नगर निगमों में लिया जा रहा है। 

5. छोटे भूखंडों के खरीदी - बिक्री पर रोक हटाई उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा। 

6. कर्मचारियों के लिए 5 डे वीक लागू किया जिसका जिक्र किया। 

7.  छत्तीसगढ़ी फिल्म को बढ़ावा देने नया सेल का गठन। 

8. पुरानी पेंशन लागू करने का जिक्र।

9.  दंतेवाड़ा जिला के समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय की घोषणा। 

10. मुंगेली में कन्या महाविद्यालय का प्रारम्भ। 

Post a Comment

0 Comments