सिर्फ 6 फ़ीसदी बढ़ा DA आदेश जारी , 28 फ़ीसदी डीए के साथ देखें वेतन गणना चार्ट Check Here Salary Calculation Chart with 28% DA

मुख्यमंत्री ने 6 फ़ीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने पर दी सहमति , प्रदेश के कर्मचारियों को अब 28 फ़ीसदी डीए Chief Minister agreed to increase dearness allowance by 6 percent, now 28 percent DA to the employees of the state

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश के कर्मचारियों को आखिरकाल लम्बी इंतजार के बाद 6 फ़ीसदी महंगाई भत्ता की सौगात मिल गई है। हालाँकि राज्य के कर्मचारियों की लंबित महंगाई भत्ता 12 फ़ीसदी है। कर्मचारी अधिकारी महासंघ के पदाधिकारियों की एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की  बैठक माननीय मुख्यमंत्री महोदय से चुकी है । चर्चा उपरांत माननीय मुख्यमंत्री ने 6 फ़ीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने पर अपनी सहमति दे दी है। दो - चार दिन में औपचारिक आदेश विभाग के तरफ से जारी हो जाएंगे। राज्य के कर्मचारी काफी समय से लंबित महंगाई भत्ता की मांग कर रहे थे , लेकिन 12 फ़ीसदी के बजाय मुख्यमंत्री ने सिर्फ 6 फ़ीसदी DA बढ़ाने पर सहमति दी है। 

ब्रेकिंग - सभी स्कूलों का अनुदान राशि जारी ,,, देखें लिस्ट। 

22 से 28 फ़ीसदी हुआ महंगाई भत्ता - राज्य के कर्मचारियों को मई 2022 से 22 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। वही आज मुख्यमंत्री से चर्चा उपरांत 6 फ़ीसदी डीए बढ़ाने पर सहमति बन गई है। वही अब औपचारिक आदेश भी बहुत जल्द जारी हो जाएगी। 6 फीसदी डीए बढ़ने के बाद राज्य के करीब चार लाख शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारीयों को मिलने वाला डीए 28 फ़ीसदी हो गई है। 

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी 2022 सम्पूर्ण अवकाश सूचि यहाँ देखें ,, 

22 अगस्त से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन प्रस्तावित - कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिसके अंतर्गत 86 विभाग के कर्मचारी अधिकारी जुड़े हुए है , जिसकी संख्या लगभग 4 लाख से भी अधिक है।  वहीँ लंबित 12 फ़ीसदी महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा की गणना हेतु 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन निर्धारित है। वही मुख्यमंत्री ने 6 फ़ीसदी डीए बढ़ाने की सहमति दे दी है। क्या राज्य के कर्मचारी 6 फ़ीसदी महंगाई भत्ता से संतुष्ट हो जायेंगे,,, ? अब 22 अगस्त से होने वाले अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा या नहीं यह आने वाले एक - दो दिन में स्पष्ट हो जाएगा। 



28 फ़ीसदी डीए के साथ वेतन गणना देखें 👇- 

ज्ञात हो की राज्य के सरकारी कर्मचारियों या केंद्रीय कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर होती है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के - साथ साथ नियमानुसार और अन्य भत्ते भी प्रदान किये जाते है। 

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन एवं भत्ते - 

     मूलवेतन - 

     महंगाई भत्ता / डीए - 

     हाउस रेंट / गृह भाड़ा - 

     चिकत्सा भत्ता - 

     गतिरोध भत्ता - 

कटौती की गणना - 

     समूह बीमा - 300 

     जीपीएफ / सीपीएफ / डीपीएफ - मूल वेतन का 12 फ़ीसदी 

उदाहरण - शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी का वेतन गणना , इसी प्रकार से आप अपने मूलवेतन के आधार पर अपने वेतन की गणना कर सकते है - 

प्राप्त वेतन -

     मूलवेतन - 31200 रु. (उदाहरण )

     महंगाई भत्ता 28 % - 8736 रु.

     गतिरोध भत्ता - 600 रु.

     मेडिकल भत्ता - 200 रु. 

     गृह भत्ता - 754 

     कुल सकल वेतन - 41490 रु. 

कटौती - 

     समूह बीमा - 300 रु.

     जीपीएफ / सीपीएफ / डीपीएफ - 3744 रु. 

     योग कटौती - 4044 रु. 

कुल प्राप्त वेतन = 41490 - 4044 = 37446 रु.

नोट - इसी तरह से अन्य सभी कर्मचारी अपने मूलवेतन के आधार पर वेतन गणना कर सकते है। 

Post a Comment

0 Comments