शिक्षक भी हड़ताल पर ,, कल से अनिश्चित काल के लिए तालाबंदी Teachers are also on strike, indefinitely lockdown from tomorrow

महंगाई भत्ता के मुद्दे पर स्कूलों और कार्यालयों में तालाबंदी DA , HRA Strike / Teachers are also on strike, indefinitely lockdown from tomorrow

a2zkhabri.com रायपुर - लंबित महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा की गणना हेतु प्रदेश के लाखों कर्मचारी कल से हड़ताल पर जा रहे है। वही शिक्षक संगठन का एक बड़ा गुट 25 जुलाई से ही अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जा रहा है महंगाई भत्ता के मुद्दे पर शिक्षक सहित अन्य विभाग के लाखों कर्मचारियों के आंदोलन में जाने से प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय सहित प्रदेश के स्कूलों में ताले लटक जाएंगे। वही मांग पूरा नहीं होने पर स्कूलों में अनिश्चितकाल के लिए ताले लटके नजर आएंगे। 25 से 29 जुलाई तक के आंदोलन में पुरे 9 दिन कामकाज प्रभावित होगा। 

बिग ब्रेकिंग - मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,,, 34 फीसदी डीए देने का लिया निर्णय।।

स्कूलों में अनिश्चिकाल के लिए लटकेंगे ताले - प्रदेश के कर्मचारी पिछले तीन - चार साल से महंगाई भत्ता के मुद्दे पर अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। राज्य सरकार महंगाई भत्ता देने का नाम नहीं ले रही। यही कारण है कि शिक्षक संवर्ग के एक बड़ा गुट छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन , शालेय शिक्षक संघ  एवं नवीन शिक्षक संघ के तीन प्रान्त अध्यक्ष सामूहिक नेतृत्य में डीए के मुद्दे पर आरपार की लड़ाई  है। यही कारण है कि प्रदेश के कई बड़े संगठन फिलहाल 5 दिन का हड़ताल कर रहे है वही इन तीनों संगठन ने सामूहिक नेतृत्व में अनिश्चित कालीन आंदोलन का ऐलान कर दिया है। अनिश्चितकालीन आंदोलन के कारण प्रदेश के बहुत से विद्यालयों में लम्बे समय तक ताला लटके नजर आएंगे। 

CG ब्रेकिंग - 10 हजार शिक्षकों के पदों में भर्ती का ऐलान ,, 

केंद्र और अन्य राज्यों से 12 फ़ीसदी पीछे - ज्ञात है कि प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों और अन्य राज्यों के कर्मचारियों से काफी कम महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों को जहाँ 34 फ़ीसदी डीए मिल रही है वही राज्य के कर्मचारियों को सिर्फ 22 फ़ीसदी। वही राज्य के कर्मचारियों को पिछले तीन वर्ष से एरियस की राशि भी नहीं दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार महंगाई भत्ता हेतु राज्य में इतना बड़ा पहली बार आंदोलन हो रहा है। इससे पहले अभी तक कर्मचारियों को डीए हेतु आंदोलन नहीं करना पड़ा था। 

राज्य सरकार द्वारा जारी अवकाश लिस्ट यहाँ देखें ,, 

चार चरणों का आंदोलन , 76 संगठनों का साथ - लंबित महंगाई भत्ता का आंदोलन चार चरणों का है तीसरे चरण के अंतर्गत 5 दिनों का अवकाश लेकर हड़ताल किया जा रहा है। वही मांग पूरा नहीं होने पर अनिश्चित कालीन आंदोलन भी किया जाएगा। वही लंबित डीए के आंदोलन में प्रदेश के पंजीकृत 76 संगठनों का साथ है। यही कारण है कि लगभग राज्य के सभी स्कूल एवं कार्यालय सहित सभी सरकारी संस्थानों पर ताला लटके हुए दिखाई देंगे।

आंदोलन की रुपरेखा और शामिल संगठन सूचि - 

  प्रथम चरण - 30 मई 2022 को हड़ताल 

   द्वितीय चरण - 29 जून 2022 को हड़ताल 

   तृतीय चरण - 25 से 29 जुलाई हड़ताल 

   चौथे चरण - अनिश्चितकालीन आंदोलन

आंदोलन में शामिल फ़ाइनल संगठन सूचि 👇- 



Post a Comment

0 Comments