10 हजार शिक्षकों के पदों में शीघ्र होगी भर्ती - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल CG Shikshak Bharti / Recruitment will be done in the posts of 10 thousand teachers, Chief Minister's big announcement

मुख्यमंत्री का बड़ा बयान ,, शिक्षक विहीन स्कूलों में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती Chief Minister's big statement, 10 thousand teachers will be recruited in teacherless schools

a2zkhabri.com रायपुर - स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत नौकरी करने के इच्छुक और योग्यताधारी बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु बड़ी खबर है , आज प्रदेश में मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के शिक्षक विहीन स्कूलों में 10 पदों में शिक्षक भर्ती करने का घोषणा किया है। वही आज प्रदेश के पहले अनुपूरक बजट को भी सदन में मंजूरी मिल गई। अनुपूरक बजट की स्वीकृति के बाद छत्तीसगढ़ के इतिहास में अब बजट का आकार सबसे बड़ा हो गया है। वही मुख्यमंत्री ने कहा की आज हमारे राष्ट्रिय झंडा अंगीकार दिवस की 75 वीं सालगिरह है। झंडा का आकारदाता वैंकेया जी को नमन करते हुए पुरे प्रदेश वासियों को बधाई दी। 

10 हजार शिक्षक भर्ती और हरेली त्यौहार से गौमूत्र खरीदी - मुख्यमंत्री ने कहा कि हम युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। 10 हजार शिक्षकों के पदों में भर्ती की जाएगी। वही हरेली त्योहार से 4 रु. प्रति लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी की जाएगी। हाट बाजार क्लिनिक योजना से लाखों लोग स्वास्थ्य का लाभ ले रहे है। बहुत वर्षो बाद ऐसे स्थिति आई है कि केंद्र से प्राप्त राजस्व की तुलना में राज्य के राजस्व अधिक है।  

मुख्यमंत्री ने आगे कहा की गाय के नाम पर भाजपा सिर्फ राजनीति करती है और वोट मांगती है , लेकिन गौसेवा नहीं करती। गौ सेवकों को राज्य में 53 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। गोबर के माध्यम से गौ पालकों के आय में वृद्धि हुई है। मुंगेली में भाजपा के कोषाध्यक्ष ने 18 लाख का गोबर बेचा है। लोग पहले गोबर पर हंसते थे अब दूसरे राज्य से लोग अध्ययन करने आ रहे है। 

अनुपरक बजट में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि सरकारी बैंक में जमा सरकार का सरकारी पैसा प्राइवेट बैंक में डाला जा रहा है , इसके पीछे की मंशा क्या है ,, ? मुख्यमंत्री हर रोज एक नई योजना लांच करते है। लेकिन सरकार के पास इस योजना के लिए बजट नहीं है। वही शराब बंदी के मुद्दे पर राज्य सरकार  घेरते हुए कहा कि शराब की मास्टरी कहा से हासिल कर ली है , अब दूसरे राज्यों में जाकर कंसल्टेंसी दे रहे है। जैसे शराब में  है वैसे ही यदि शिक्षा में हो जाती तो प्रदेश की दशा और दिशा दोनों सुधर जाती। 

राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट - राज्य का वर्ष 2023 - 23 का मुख्य बजट का आकार 1 लाख 12 हजार 603 करोड़ 40 लाख रुपए है 2 हजार 904 करोड़ 42 लाख रूपये के प्रथम अनुपूरक बजट के बाद इसका आकार बढ़कर 1 लाक 15 हजार 507 करोड़ 82 लाख रूपये हो गया है। प्रथम अनुपूरक बजट में 2 हजार 904 करोड़ 42 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। जिसमे राजस्व व्यय 2 हजार 467 करोड़ 99 लाख रूपये और पूंजीगत व्यय 436 करोड़ 43 लाख रूपये है। यह छत्तीसगढ़ इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। 

Post a Comment

0 Comments