वार्षिक वेतन वृद्धि जुड़ा या नहीं ...? ऐसे जाने Know whether the annual increment is added or not in the case of 01 July 2022.

01 जुलाई 2022 की स्थिति में वार्षिक वेतन वृद्धि जुड़ा या नहीं ऐसे जाने Know whether the annual increment is added or not in the case of 01 July 2022 

a2zkhabri.com रायपुर - CG Government Amployees Increment Online Detail 2022 - 23 हेलो दोस्तों आप सभी का हमारे वेबसाइट - a2zkhabri.com पर पुनः स्वागत है। आज के इस पोस्ट में हम आप लोगो के लिए महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आये है। यदि आप शासकीय कर्मचारी है और आप अपने वार्षिक वेतन वृद्धि जुड़ा है या नहीं जुड़ा है की जानकारी चाहते है तो इस पोस्ट में दी गई सामान्य जानकारी को फालों कर आसानी से पता लगा सकते है।

डीए ब्रेकिंग - मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान ,, अब 34 फ़ीसदी मिलेगी महंगाई भत्ता। 

राज्य शासन द्वारा जारी विभागीय नियमानुसार सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि 01 जुलाई 2022 की स्थिति में लगना है। ज्ञात हो की प्रतिवर्ष शासकीय, अर्धशासकीय सहित अन्य कर्मचारियों की प्रति वर्ष 1जुलाई अथवा 1 जनवरी को वार्षिक वेतन वृद्धि ( मूलवेतन में तीन प्रतिशत की वृद्धि ) जोड़ा जाता है। कई जिलों में वार्षिक वेतन वृद्धि जोड़कर वेतन बिल भी तैयार कर लिया गया है। यदि आप भी अपने वार्षिक वेतन वृद्धि की जानकारी देखना चाहते है तो नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से देख सकते है।

CG ब्रेकिंग - 10 हजार शिक्षकों की बम्पर भर्ती ,, सीएम की बड़ी घोषणा। 

वार्षिक वेतन वृद्धि / वार्षिक इंक्रीमेंट वृद्धि क्या है..? - प्रत्येक शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को वर्ष में एक बार वार्षिक वेतन वृद्धि प्रदान किया जाता है। कर्मचारियों के मूलवेतन में प्रतिवर्ष माह जुलाई अथवा जनवरी में तीन प्रतिशत की वृद्धि होती है। तीन प्रतिशत की वृद्धि को ही वार्षिक वेतन वृद्धि या वार्षिक इंक्रीमेंट कहा जाता है। कई जिलों में वार्षिक वेतन वृद्धि जुड़कर वेतन बिल तैयार है। 

यदि आपका वार्षिक वेतन वृद्धि जुड़ा है या नहीं ,,, उसकी जानकारी चाहते है तो नीचे दी गई प्रक्रिया को देखें और समझें 👇-

स्टेप 01 - सबसे पहले आप अपने मोबाइल के गूगल में जाए और - ekoshonline.cg.nic.in  सर्च करें। सर्च करते ही आपके सामने ई- कोशपोर्टल का लिंक उपलब्ध हो जायेगा। अब आपको नीचे दिए इमेज अनुसार तीर के निशान वाले e- payroll पर क्लीक करना है। 

स्टेप 02 - अब आपके सामने ई - कोशपोर्टल , ई- पेरोल का मेन पेज ओपन हो जायेगा जिसमे से DDO Wise Employee Detail पर जाना है। नीचे इमेज में देखें - 

स्टेप 03 - DDO Wise Employee Detail को ओपन करते ही आपके सामने DDO Wise Employee Detail का एक और पेज ओपन हो जायेगा जिसमे निम्न जानकारी भरनी है - 

DDO Code - सम्बंधित कार्यालय का भरना है जहाँ से वेतन बनता है। 

माह और वर्ष - 07 / 2022  

Stop Salary (Yes ,No ,All ) All भरना है। 

Pay Rol Type Id  - Payroll Gen . CPS Select करना है। 

Financial Year - 2022  - 23 Select करना है। 

और अंत में Show Report पर क्लीक करना है। 

स्टेप 04 - Show Report पर क्लीक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा जिसमे उन सभी कर्मचारियों की वेतन डिटेल होगा जिनका वेतन उस DDO द्वारा बनाया जाता है। 

उक्त सूचि से आप अपना नाम , कर्मचारी कोड, मूलवेतन सहित अन्य सभी जानकारी को देख सकते है। यदि आप का वार्षिक वेतन वृद्धि जुड़ गई होगी तो मूलवेतन सहित कुल वेतन में बदलाव होगा। यदि आपको अपने मूलवेतन की जानकारी नहीं है तो इसी प्रक्रिया को अपनाकर माह जून 2022 का लिस्ट निकाल ले और जुलाई 2022 की लिस्ट से मिलान कर ले।

Post a Comment

0 Comments