5 रु. किलो में गोबर और 4 रु. लीटर में गौमूत्र खरीदेगी सरकार Chhattisgarh Government Will Now Buy Cow Dung For Rs 5kg

राज्य सरकार का बड़ा फैसला , गोबर 5 रु. किलो , गौमूत्र 4  रु. लीटर और भूमिहीन खेतिहर मजदूर को सालाना 10 हजार रु. देने का दिए संकेत Chhattisgarh Government Will Now Buy Cow Dung For Rs 5kg 

CG Godhan Nyay Yojana , Chhattisgarh Godhan Nyay Yojna , CG Gobar Kharidi , CG Gobar 5 Rs. Kharidi , CG Bhupesh Sarkar , Rajiv Gandhi Gramin Bhumihin khetihar / Krishi majdur Nyay Yojana , CG Khetihar Majdur Yojna , CG Khetihar Majdur Salana 10 Hajar Rs. 

a2zkhabri.com रायपुर - राज्य सरकार ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ख़रीदे जाने वाले गोबर के दाम बढ़ाने के संकेत दिए है। सरकार गोपालकों से अभी 2 रु. किलो में गोबर खरीद रही है। इसे अब 5 रु. प्रतिकिलों करने का प्रस्ताव है। वही भूमिहीन खेतिहर मजदूर को सालाना दिए जाने वाले सात हजार रूपये बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने की तैयारी है। जल्द ही यह प्रस्ताव मंत्रिपरिषद में लाया जाएगा। सरकार का दावा है कि गोधन न्याय योजना से गोबर की खरीदी करने के बाद से प्रदेश में गोपालकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 

4 रु. लीटर में खरीदेगी गौमूत्र - राज्य सरकार ने हरेली त्योहार से गौमूत्र को 4 रु. प्रति लीटर के हिसाब से खरीदेगी। केबिनेट बैठक में इस पर चर्चा कर प्रस्ताव पास कर ली गई है। वही गोबर को भी 5 रु. किलो में खरीदने पर सरकार विचार कर रही है। हालाँकि अभी गोबर के मूल्य वृद्धि पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोबर को भी बहुत जल्द राज्य सरकार 5 रु. किलो में खरीदना शुरू करेगी। 

ब्रेकिंग - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि हेतु पंजीयन ऐसे करें ,,,

भूमिहीन खेतिहर मजदुर न्याय योजना में अब 10 हजार रु. की मदद - 2021 में शुरू हुई राजीव गाँधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदुर न्याय योजना के तहत प्रत्येक भूमिहीन परिवार को सात हजार रूपये की वार्षिक मदद मिल रही है। इसके तहत 21 मई को तीन लाख 55हजार 402 हितग्रहिकों के खाते 71 करोड़ आठ लाख चार हजार राशि भेजी गई। गौठानों में अभी तक ख़रीदे गए गोबर के बदले 147.06 करोड़ रूपये का भुगतान हुआ। 

ब्रेकिंग - छत्तीसगढ़ भुइयां सभी जानकारी मोबाइल पर ऐसे देखें विवरण ,, 

एक साल में 26 प्रतिशत बढे गोपालक - एक साल में प्रदेश में गोवंश को पालने वालों की संख्या में 26 % तक की बढ़ोतरी हुई है। यह गोवंश की सुरक्षा की दृष्टि से सुखद संकेत है। वहीँ गोधन न्याय योजना के तहत लाभ पाने वाले लोगो की संख्या एक लाख 68 हजार 531 से बढ़कर 2 लाख 11 हजार 540 हुई है। गोधन न्याय योजना से दो लाख 11 हजार से अधिक ग्रामीण व पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे है। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 45.79 प्रतिशत महिलाएं है। इससे एक लाख 24 हजार से अधिक भूमिहीन परिवार लाभान्वित हो रहे है। बहुत से लोगो का मानना है कि इस योजना से राज्य तेजी से उन्नति कर रही है। 

इसे भी देखें  - राज्य सरकार द्वारा जारी सभी अवकाश लिस्ट यहाँ देखें ,,, 

गौठानों से गाँव में ही बिक रहा गोबर - राज्य में अब तक 10 हजार 624 गाँवों में गौठानों की निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इनमे 8 हजार 408 गोठान निर्मित और संचालित है , जिनमें से तीन हजार 89 गौठानों में ग्रामीण स्वावलम्बी हो चुके है। स्वावलम्बी गौठानों ने अब तक स्वयं की राशि से 14 करोड़ 63 लाख रुपये का गोबर ख़रीदा है।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि गोधन न्याय योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। गोबर के दाम और खेतिहर मजदूरों की सहायता राशि बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है। प्रस्ताव पर फैसला मंत्रिपरिषद में होगा। हालाँकि 4 रु. लीटर से गौमूत्र खरीदने का मुहर केबिनेट बैठक में लग चुकी है। 

Post a Comment

0 Comments